Remedies For Headache Relief In Summer: कई लोगों को धूप के संपर्क में आने से तेज सिर दर्द की समस्या होने लगती है. ये समस्या गर्मियों में ज्यादा देखने को मिलती है. दरअसल तेज धूप और सिरदर्द का आपस में गहरा कनेक्शन होता है. गर्मियों में तेज धूप से शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीने के कारण पानी और नमक की कमी हो जाती है. इससे डिहाइड्रेशन, थकान और ब्लड प्रेशर में बदलाव होता है, जो सिर दर्द का कारण बनता है.
हालांकि कई लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, ऐसा करना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. अगर आपको भी धूप में जाने पर सिरदर्द की समस्या होती है तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप इस समस्या में राहत पा सकते हैं. चलिए जानते हैं.
सिर दर्द के लिए घरेलू उपाय
8-10 गिलास पानी
गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है. कम से कम रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. पानी शरीर को हाइड्रेट रखेंगा. जिससे सिर दर्द की समस्या कम होगी. वहीं बाहर निकलने पर पानी जरूर पीकर निकले. बिना पानी पिएं बाहर निकलने की भूल न करें.
कैरी करें सामान
गर्मियों के दिनों में कुछ सामान लेकर बाहर जाएं. जैसे टोपी, छाता, सूती कपड़ा और सनग्लासेस जैसी चीजो को साथ में जरूर रखें. धूप के रास्ते पर जाने पर इन्हें कैरी करें. बाहर रास्ते में धूप के संपर्क में आने से बचें. कोशिश करें की धूप में न आए.
जंक फूड से बनाएं दूरी
गर्मियों के दिनों में जंक फूड से उचित दूरी बनाकर रखें. क्योंकि ये शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं. इसलिए पिज्जा, बर्गर, चिप्स से दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक से भी दूरी बनाकर रखें. इनमें कैफीन पाया जाता है. जो शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ा देते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन और सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है. इनके अलावा आप हल्का और शरीर को ठंडा देने वाला भोजन ही करें.
पुदीना-तुलसी का सेवन करें
गर्मियों के दिनों में पुदीना और तुलसी का सेवन शरीर को ठंडक देने का काम करेगा. इनमें नेचुरल मेंथॉल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक प्रदान करने का काम करते हैं. इसके अलावा गर्मी के कारण शरीर में होने वाले स्ट्रेस को भी कम करने का काम करते हैं. पुदीना में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो सिर दर्द में राहत पहुंचाते हैं. ये दोनों शरीर को हाइड्रेट और रिलैक्स रखते हैं, जिससे गर्मी से होने वाला सिर दर्द कम हो सकता है. इनका सेवन चाय, पानी या सलाद के रूप में किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 4 Home Remedies for Acidity: पेट की जलन मिनटों में होगी दूर, आजमाएं ये भारतीय हर्ब्स
FAQs
सवाल: गर्मियों में सिर दर्द क्यों होता है?
जवाब: धूप, डिहाइड्रेशन और शरीर का तापमान बढ़ने से सिर दर्द होता है.
सवाल: धूप से बचाव कैसे करें?
जवाब: टोपी, छाता और पानी पीकर बचाव किया जा सकता है.
सवाल: सिर दर्द में क्या राहत देता है?
जवाब: ठंडी पट्टी और आराम करने से राहत मिलती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

