4 Home Remedies for Acidity: गर्मियों के मौसम में पेट में एसिडिटी की समस्या आम हो जाती है. दिनोंदिन बढ़ती गर्मी के कारण सीने या पेट में जलन, खट्टी डकार और भारीपन महसूस होना आम बात है. लेकिन कई बार ये बहुत ज्यादा बढ़ जाती है जिससे पेट में दर्द होने लगता है. लेकिन कुछ भारतीय हर्ब्स की मदद से आप मिनटों में इससे छुटकारा पा सकते हैं.
भारतीय रसोई में मौजूद कई हर्ब्स और मसाले जैसे सौंफ, जीरा, तुलसी और इलायची पाचन सुधारने और एसिडिटी कम करने में मदद कर सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि हल्की एसिडिटी में इन नेचुरल चीजों का सही मात्रा में सेवन फायदेमंद हो सकता है. इन हर्ब्स में कुछ नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं. चलिए जानते हैं.
पेट की जलन होगी दूर
सौंफ
सभी के घरों में सौंफ पाया जाात है. ये मंदिर में भी रखने वाला एक प्रसाद है. याद होगा नवरात्रि के दिनों में माता को मिश्री और सौंफ चढ़ाया जाता है. ये वहीं सौंफ है. इसके सेवन से शरीर में ठंडक मिलती है. साथ ही ये पेट की नलियों को आराम देता है. इसमें पाई जाने वाला एनेथोल (Anethole) नाम का तत्व पेट की मांसपेशियों को आराम देता है. इसकी ठंडी तासीर और खास गुण पेट की गर्मी, एसिडिटी, और जलन को शांत करते हैं. रात में 1 चम्मच सौंफ पानी में भिगो दें। सुबह छानकर यह पानी पीने से शरीर को फायदा पहुंचाती है. इसके अलावा सौंफ को पीसकर पानी, मिश्री और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर शरबत बनाकर भी सेवन किया जा सकता है. या फिर खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सौंफ चबा सकते हैं.
जीरा
जीरा के सेवन भी पेट की जलन, एसिडिटी को कम करने में मदद करता है. जीरे में थाइमोल और क्यूमिनेल्डिहाइड नाम के तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व एसिड और पित्त को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे पेट की गैस, सूजन और एसिडिटी कम होती है. एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा रातभर भिगो दें। सुबह इसे उबालकर ठंडा करके पिएं. इसके अलावा आप दही या छाछ में भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं. वहीं गर्मियों में छाछ में काला नमक और जीरा डालकर पीना पेट और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद होता है.
इलायची
इलायची के सेवन भी पेट की जलन को शांत करने में मदद करती है.रातभर पानी में 2–3 इलायची भिगो दें और सुबह यह पानी पी लें. इसके अलावा नींबू पानी या ठंडे शरबत में इलायची पाउडर डालने से स्वाद और ठंडक दोनों बढ़ती हैं. या फिर आप भोजन के बाद थोड़ी-सी इलायची भी चबा सकते हैं ये पेट की जलन शांत करने के साथ-साथ मुंह भी फ्रेश रखेगा.
तुलसी के पत्ते
हर घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है. इसकी पत्तियों का सेवन पेट की जलन, खट्टी डकार में फायदा पहुंचाती है. सुबह खाली पेट 4–5 तुलसी की पत्तियां पानी में डालकर पीने से शरीर तरोताजा रहता है. इसके अलावा पत्तियों को पीसकर नींबू पानी या शरबत में मिलाकर भी पिया जा सकता है. या फिर बारीक कटी तुलसी की पत्तियां छाछ में मिलाकर पीना भी फायदेमंद रहेगा. तुलसी की पत्तियों के सेवन से न सिर्फ पेट में जलन, खट्टी डकार और भारीपन में आराम देगा बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाएगा.
यह भी पढ़ें: Mental Peace Tips: इन तरीकों से एंजाइयटी को कहें अलविदा, दिमाग रहेगा शांत, मजबूत होगी मेंटल हेल्थ
FAQs
सवाल: पेट की जलन दूर करने के लिए कौन-कौन से भारतीय हर्ब्स उपयोगी हैं?
जवाब: पेट की जलन से राहत पाने के लिए सौंफ, पुदीना, अजवाइन, अदरक और तुलसी जैसे भारतीय हर्ब्स बहुत फायदेमंद माने जाते हैं.
सवाल: सौंफ और पुदीना पेट के लिए कैसे लाभकारी हैं?
जवाब: सौंफ पाचन को बेहतर बनाती है और गैस कम करती है, जबकि पुदीना पेट को ठंडक देकर जलन और एसिडिटी से राहत दिलाता है.
सवाल: क्या अदरक और अजवाइन पेट की समस्याओं में मदद करते हैं?
जवाब: हाँ, अदरक पाचन को मजबूत करता है और मतली कम करता है, जबकि अजवाइन गैस, अपच और पेट की जलन को शांत करने में सहायक होती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

