Muskmelon Benefits: गर्मियों में तरबूज, खरबूजा और कचरी जैसे फलों का सेवन खूब किया जाता है. ये फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाईड्रेट भी रखते हैं. इनके सेवन से प्यास भी बूझती है. वह ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आज के आर्टिकल में हम खरबूजे के सेवन को लेकर बात करेंगे. दरअसल तरबूज को तो हर कोई याद रखता है. छोटे बच्चे से लेकर बड़ों सभी तरबूज का सेवन बड़े शौक से करते हैं लेकि इन फलों के बीच अगर किसी फल का सेवन भूला जाता है तो वह खरबूजा.
खरबूजे में 90% पानी और विटामिन पाया जाता है. जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती है, इसके सेवन से हमारी किडनी भी साफ़ होती है. वजन कम करने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा कम होती है. ऐसे में आइए जानते हैं, muskmelon benefits के बारे में.
वजन घटाने में मददगार
खरबूजे में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है. गर्मियों के तपते दिनों में ये फल शरीर को ठंडक देने का काम करता है. वहीं अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो खरबूजे का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा कम होती है. इसके सेवन से पेट ज्यादा देर तक भरा-भरा रहता है और खूब भी जल्दी नहीं लगती. 100 ग्राम खरबूजे में लगभग 30–35 कैलोरी होती है.
इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर
शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है. खरबूजे के सेवन से शरीर में विटामिन सी की पूर्ति होती है. इनमें विटामिन A, C, B6, B9, और विटामिन K भी पाया जाता है. ये विटामिन्स आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर दिमाग की कार्यक्षमता में सुधार करने का काम करते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार एक कप खरबूजा आपकी रोज की विटामिन C की आवश्यकता को पूरा कर सकता है.
स्किन के लिए फायदेमंद
गर्मियों में खरबूजे का सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद हाई पानी की मात्रा, विटामिन A, C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को अंदर से हाइड्रेट करते हैं. एक्ने और पिपंल्स की समस्या को कम करते हैं. जिससे स्किन में ग्लो बढ़ता है. वहीं खरबूजे में मौजूद बीटा-कैरोटीन स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं और स्किन को नेचुरल ग्लो दिलाते हैं.
यह भी पढ़ें:
FAQs
सवाल: गर्मियों में खरबूजा खाना क्यों जरूरी है?
जवाब: खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन प्रदान करता है। यह गर्मी से बचाने में मदद करता है.
सवाल: खरबूजा खाने से शरीर को क्या लाभ मिलता है?
जवाब: खरबूजा विटामिन A, विटामिन C और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन अच्छा रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
सवाल: क्या खरबूजा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है?
जवाब: हां, खरबूजा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और त्वचा को ताजगी व नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

