Mental Peace Tips: आज के समय में मानसिक बीमारी तेजी से बढ़ रही है. काम का लगातार प्रेशर, ऑफिस और घर के काम के बीच व्यक्ति का दिमाग पिस जाता है. दिमाग में रात से ही ओवरथीकिंग आने लगती है कि आगले दिन का रूटीन क्या रहना वाला है. वहीं अगर अगले दिन का रूटीन जरा-सा भी बदल जाए तो दिमाग स्ट्रेस में चला जाता है. इसके अलावा आज के समय में एक व्यक्ति एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में न जानें कितनी योजनाएं रोजाना तैयार करता है, जब वह योजनाएं सफल नहीं हो पाती तो दिमाग स्ट्रेस में चला जाता है.
मेंटल हेल्थ को मैनेज करना बहुत जरूरी है, नहीं तो ये व्यक्ति के सोचने, समझने और व्यवहार पर बुरा असर डाल सकती है. अधिक तनाव, चिंता और अवसाद से नींद की कमी, अकेलापन, आत्मविश्वास में गिरावट और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. हेल्दी रहने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं. चलिए जानते हैं.
घर को सही करें
मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए आप अपने घर की व्यवस्था को ठीक करें. आसपास का बिखरा सामान दिमाग पर नकारात्मक असर डालता है. गंदगी और अव्यवस्था से तनाव, चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान बढ़ सकती है. इससे ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है और काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है. साफ और व्यवस्थित वातावरण मन को शांत, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है.
रोज थोड़ी देर बाहर जाएं
स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए आप दिन में या फिर काम के बीच थोड़ी-थोड़ी देर में चलना-फिरने जैसी गतिविधि कर सकते हैं. दरअसल काम के बीच में थोड़ी-थोड़ी देर ब्रेक लेने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं. अगर आपके पास काम का प्रेशर ज्यादा है तो आप रोजाना सुबह-शाम कुछ मिनटों की वॉक कर सकते हैं. ऐसा करने से स्ट्रेस लेवल मैनेज होता है.
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
स्ट्रेस लेवल कम करने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए. हेल्दी लाइफस्टाइल में बैलेंस्ड डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी जरूरी है. बैलेंस्ड डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबूत अनाज, प्रोटीन और हैल्दी फैट शामिल करें. इनमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेस लेवल को कम करके मेंटल हेल्थ को इंप्रूव करते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि समय पर भोजन करना जरूरी है. भोजन करने में लापरवाही न बरतें.
मनपसंद संगीत या बुक पढ़ें
स्ट्रेस लेवल कम करने के लिए मनपंसद गानें सुने. इसके अलावा अपने अंदर ऐसी हॉबीज ढूंढे जिन्हें करने से आपका मन खुश होता है. क्योंकि जब मन खुश होता है तो शरीर में डोपामाइन नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है जिससे स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है.
मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी जरूरी
बदलते समय की मांग है कि कुछ-कुछ समय में मोबाइल फोन चेक करना, लेकिन ये आदत दिमाग पर गहरा असर डालती है. बार-बार मोबाइल फोन को चेक करने से दिमाग पर गहरा असल पड़ता है जिससे स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है. इसलिए इस आदम में सुधार करें. कोशिश करें कि सोशल मीडिया और फोन के नोटिफिकेशन पर ज्यादा वक्त न दें. खासकर सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें.
हंसी भी जरूरी
हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि स्ट्रेस में व्यक्ति हंसना भूल जाता है. हंसने से हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं जो स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करते हैं. इसलिए जितना हो सके हंसने पर ध्यान दें. या फिर ऐसी गतिविधियां करें जिससे मन को खुशी मिलती है. मजेदार वीडियो देखना, कॉमेडी सुनना या किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जो आपको हंसा दे, ये सब मूड को तुरंत बेहतर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: इस पेड़ के पत्ते करते दवा का काम, इन बीमारियों में करें सेवन
FAQs
1. सवाल: मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब: मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए नियमित व्यायाम, योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है.
2. सवाल: क्या सकारात्मक सोच मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है?
जवाब: हां, सकारात्मक सोच और खुश रहने की आदत तनाव कम करती है और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है.
3. सवाल: मेंटल हेल्थ के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग क्यों जरूरी है?
जवाब: परिवार और दोस्तों से बातचीत करने से अकेलापन कम होता है और मन को भावनात्मक सहारा मिलता है।
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

