Papaya Leaf Juice: भारतीय परंपरा में कई पेड़-पौधों की पत्तियों का इस्तेमाल बड़ी से बड़ी बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है. उन्हीं में से एक है पपीते के पत्ते, शायद आपको पता भी होगा कि पपीते के पत्ते के अर्क का सेवन डेंगू की बीमारी में किया जाता है. लेकिन इस बीमारी के अलावा भी कई बीमारियों और समस्याओं में इसका सेवन लाभदायक है.
शरीर में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के अलावा पपीते के पत्ते का अर्क तनाव, डाइजेस्टिव सिस्टम और शरीर में हो रही सूजन में भी फायदा पहुंचाता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि पपीते के पत्ते का अर्क किस-किस तरह से फायदा पहुंचाता है. चलिए जानते हैं.
इन समस्याओं में पहुंचाएगा लाभ
प्लेटलेट काउंट बढ़ाता
डेंगू की बीमारी में पपीते के पत्ते के पानी का सेवन शरीर में गिर रहे प्लेटलेट बढ़ाने में मदद करता है. डॉक्टर से लेकर कई सलाहकार इसके सेवन की सलाह देते हैं. डेंगू की समस्या में रोजाना पीने से प्लेटलेट के स्तर को बढ़ा सकते हैं.
शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
पपीते के पत्तों में विटामिन सी और ई पाए जाते हैं. इसके साथ ही फ्लेवोनोइड्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट भी पाई जाती है. ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को कोशिकाओं की सुरक्षा देने और बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है. इसके अलावा ये तत्व फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके स्किन और अंगों की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमी करने में भी मदद करता है.
पाचनतंत्र को मजबूत करता
पपीते के पत्ते में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पाचनतंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं वह इसका सेवन कर सकते हैं.
सूजन संबंधी समस्या दूर करता
कई लोग शरीर में कई तरह की सूजन से परेशान रहते हैं. ऐसे में वह पपीते के पत्ते के अर्क का सेवन कर सकते हैं. पपीते के पत्तों में एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से सूजन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा जो लोग गठिया, जोड़ों के दर्द. मांसपेशियों में हो रहे दर्द से परेशान रहते हैं वह भी इसका सेवन कर सकते हैं.
लिवर स्वस्थ रहता
शरीर से जहरीले तत्व निकालने में भी पपीते के पत्ते का अर्क का सेवन किया जा सकता है. पपीते के पत्तों में एसिटोजेनिन होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: नकसीर आना किसी बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत! ध्यान रखें ये बातें
FAQs
1. पपीते के पत्ते क्या होते हैं?
पपीते के पत्ते पपीता के पेड़ के हरे पत्ते होते हैं, जिनमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं.
2. पपीते के पत्तों के क्या फायदे हैं?
पपीते के पत्तों का उपयोग प्लेटलेट्स बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में किया जाता है.
3. पपीते के पत्तों का उपयोग कैसे किया जाता है?
पपीते के पत्तों का रस निकालकर या काढ़ा बनाकर सेवन किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

