How To Control High BP By Yoga: आज के समय में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. ऐसे में उन्हें दोहरी जिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. दोहरी जिंदगी के हेर-फेर में महिलाओं की फिटनेस पर काफी हद तक असर पड़ रहा है. खासकर उनकी बीपी की समस्या बढ़ गई हैं. दुनियाभर में 60 करोड़ से अधिक महिलाएं (लगभग 33% वयस्क आबादी) हाई बीपी (हाइपरटेंशन) से पीड़ित हैं. भारत में किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के अनुसार, भारतीय महिलाओं में हाई बीपी की दर लगभग 21.2% है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इसका खतरा अधिक होता है. लेकिन कुछ योग की मदद से आप हाई बीपी को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.
क्या होता है हाई बीपी?
हाई बीपी की समस्या को हाई ब्लड प्रेशर भी कहा जाता है. ये समस्या धीरे-धीरे शरीर में बढ़ती है. हाई बीपी होने की मुख्य वजह लगातार स्ट्रेस में रहना होता है. वहीं अनहेल्दी लाइफस्टाइल, असंतुलित खान-पान के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों का कम होना. ये सभी कारण हाई बीपी की मुख्य वजह हैं.
नेचुरल कंट्रोल होगा हाई बीपी
हीलिंग वॉक
हीलिंग वॉक की मदद से आप हाई बीपी की समस्या को कम कर सकते हैं. सामान्य गति से टहलने को हीलिंग वॉक कहा जाता है. आप इसे रोजाना या फिर जब भी टाइम मिले तो कुछ देर के लिए घर के आस-पास सामान्य गति से टहल सकते हैं. इसके अलावा आप नेचर के बीच समय बिताएं. ऐसा करने से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है.
दंडासन
दंडासन करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं, पैरों को सीधा सामने फैलाएं. पीठ को सीधा रखें. इस योग की मदद से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कम होने में मदद मिलेगी. इस योगासन की मदद से पेट के अंगों को भी मजबूती मिलती है.
वज्रासन
वज्रासन भी हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है. इस योग को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बाल बैठ जायें. दोनों पैरों के पंजों को पीछे की ओर सीधा रखें और अंगूठों को आपस में मिलाएं. अब धीरे-धीरे अपने शरीर का भार एड़ियों पर रखें और बैठ जाएं. दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और कमर सीधी रखें. आंखें बंद करके सामान्य रूप से सांस लेते रहें.
सावित्रासन
सावित्रासन की प्रैक्टिस करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है. ये योगासन खासतौर पर शरीर में ऑक्सीजन लेवल को सुधारने में मदद करता है. इस योग के करने से स्ट्रेस लेवल कम होता है. पैरासिम्पेथेटिक नर्वस एक्टिव होता है जिससे शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए कई दूसरी बातों को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है. जैसे हेल्दी डाइट लें, रेगुलर एक्सरसाइज करें, भरपूर मात्रा में नींद लें, स्ट्रेस लेवल कंट्रोल में रखें, गहरी सांस लें, जब व्यक्ति अपने शरीर और मन को शांत रखता है तो बीपी बढ़ने की समस्या नहीं होती.
यह भी पढ़ें: टिड्डे जैसी मुद्रा से पाएं मजबूत शरीर, आयुष मंत्रालय ने बताए अनगिनत फायदें
1. प्रश्न: हाई बीपी में कौन सा योग सबसे फायदेमंद माना जाता है?
उत्तर: हाई बीपी में वज्रासन, शवासन और अनुलोम-विलोम करना लाभकारी माना जाता है.
2. प्रश्न: क्या योग करने से हाई बीपी कंट्रोल हो सकता है?
उत्तर: हां, नियमित योग और प्राणायाम करने से तनाव कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.
3. प्रश्न: हाई बीपी वाले लोगों को योग करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?
उत्तर: हाई बीपी वाले लोगों को कठिन और ज्यादा जोर वाले योगासन नहीं करने चाहिए तथा योग हमेशा विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

