Dry Fruits In Summer: कई लोग ड्राई फ्रूट्स खाने के शौकीन होते हैं. ड्राई फ्रूट्स का सेवन अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से पोषण देते हैं. ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है.
गर्मियो में शरीर जल्दी थक जाता है. ऐसे में अगर कुछ ड्राई फ्रूट्स खा लिया जाए तो शरीर को तुरंत एनर्जी मिल जाती है. कुल मिलाकर कहा जाए तो ड्राई फ्रूट्स में हाई फाइबर, हेल्दी फैट्स और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को भरपूर एनर्जी देने के साथ-साथ हेल्दी बनाता है. अगर गर्मियों के मौसम में आप वीक फील कर रहे हैं तो कुछ हेल्दी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं.
गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे | Dry Fruits Benefits In Summer
गौरतलब है कि सभी को लगता है कि ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, जिस कारण कई लोग इन्हें गर्मियों में खाने से बचते हैं. लेकिन ये पूरी तरह से सही नहीं है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर गर्मियों के मौसम में सही मात्रा और सही तरीके से ड्राई फ्रूट्स खाया जाए तो ये शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मियों में किन-किन ड्राई फ्रटूस का सेवन करना चाहिए.
शरीर को ठंडक पहुंचाता है
ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को ठंडक, ताकत और जरूरी पोषक तत्व देता है. इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं.
बादाम
अगर आप गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहते हैं तो बादाम का सेवन कर सकते हैं. बस इनका सेवन करने के लिए आपको सही तरीके से करना है. एक्सपर्ट कहते हैं कि बादाम का सेवन करने के लिए इन्हें रातभर भिगोकर सुबह छीलकर खाएं. बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.
किशमिश
गर्मियों में किशमिश का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है. इनके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. इनमें आयरन फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं. इनका सेवन करने से पहले इन्हें कुछ देर भिगो लें. क्योंकि भीगी हुई किशमिश के सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है.
अखरोट
दिमाग को भरपूर एनर्जी देने के लिए अखरोट का सेवन किया जा सकता है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. गर्मियों में इसके सेवन करने के लिए रातभर भिगोकर रखे सुबह खाली पेट खा लें.
काजू और पिस्ता
गर्मियों में काजू और पिस्ता का सेवन भी किया जा सकता है. इनमें हेल्दी फैट्स के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है.
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन सही तरीके से किया जाए तो यह कई तरीके से शरीर को फायदा पहुंचाती है. भिगोकर खाने से इनकी तासीर बैलेंस हो जाती है और इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को की तरह से पोषण देने का काम करते हैं.
गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. बढ़ते तापमान के कारण शरीर में थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इन्हें तुरंत दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन अत्यंत लाभकारी है.
यह भी पढ़ें: मेडिटेरेनियन डाइट से दांत रहेंगे मजबूत, आज ही करें फॉलो
FAQs
1. प्रश्न: गर्मियों में कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?
उत्तर: गर्मियों में बादाम, किशमिश, अंजीर और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद होता है क्योंकि ये शरीर को ऊर्जा और पोषण देते हैं.
2. प्रश्न: क्या गर्मियों में ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाना सही है?
उत्तर: नहीं, गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स सीमित मात्रा में खाने चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
3. प्रश्न: गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है?
उत्तर: गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स को रातभर पानी में भिगोकर खाना सबसे अच्छा माना जाता है, इससे वे आसानी से पचते हैं और शरीर को ठंडक मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

