होमDietमेडिटेरेनियन डाइट से दांत रहेंगे मजबूत, आज ही करें फॉलो

मेडिटेरेनियन डाइट से दांत रहेंगे मजबूत, आज ही करें फॉलो

Mediterranean Diet: हम सभी अपने दांतों की साफ-सफाई रोजाना तो करते ही हैं. लेकिन उसके बाद भी कई लोगों को दांतों से जुड़ी समस्या होने लगती है.

Mediterranean Diet: हम सभी अपने दांतों की साफ-सफाई रोजाना तो करते ही हैं. लेकिन उसके बाद भी कई लोगों को दांतों से जुड़ी समस्या होने लगती है. दरअसल दांतों की हेल्थ का सही रहना बहुत जरूरी हैं. क्योंकि दांतों की साफ-सफाई का सीधा संबंध हमारी ओरल हेल्थ से जुड़ा है. इसलिए इस समस्या पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है.

एक स्टडी के मुताबिक ओरल हेल्थ के लिए सिर्फ हाइजीन फॉलो करना ही जरूरी नहीं बल्कि सही खानपान का संबंध भी ओरल हेल्थ पर असर डालता है. ‘जर्नल ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मेडिटेरेनियन डाइट मसूड़ों की सेहत को बेहतर बनाने और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करती हैं. मेडिटेरेनियन डाइट मुख्य रूप से प्लांट-बेस्ड फूड्स और हेल्दी फैट्स पर बेस्ड होती हैं.

क्या है मेडिटेरेनियन डाइट?

मेडिटेरेनियन डाइट प्लांट बेस्ड होती है, जो बिना रिफाइंड किए हुए (unprocessed) और पौधों पर बेस्ड होती है. ये डाइट खासतौर पर ग्रीस, इटली और स्पेन में फॉलो की जाती है. ताजी हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज (ओट्स, ब्राउन राइस), दालें, नट्स (बादाम, अखरोट) और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल शामिल होते हैं. मेडिटेरेनियन डाइट न केवल ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करती है.

मेडिटेरेनियन डाइट दांतों पहुंचाती फायदा

सूजन कम करना

मेडिटेरेनियन डाइट दांतों की सूजन कम करने का काम करती है. हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और जैतून का तेल शरीर में सूजन को कम करते हैं, जिससे मसूड़े हेल्दी रहेत हैं और मेसूड़ें सूजन की समस्या से बचे रहते हैं.

मजबूत इनेमल

दांतों के लिए कैल्शियम जरूरी होता है. वहीं दही, पनीर और मेवे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो दांतों के इनेमल को मजबूत करता है, जिससे कैविटी का खतरा कम होता है.

बैक्टीरिया से बचाव

जैतून के तेल में मौजूद तत्व दांतों पर बैक्टीरिया लगने से बचाता हैं. वहीं लहसुन में मौजूद एलिसिन बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है. जिससे दांत और मसूड़े बैक्टीरिया से बचे रहते हैं.

कम चीनी और प्रोसेस्ड फूड

यह डाइट चीनी, मिठाइयों और प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट को सीमित करती है, जो दांतों की सड़न और कैविटी का प्रमुख कारण होते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में क्यों खाया जाता सलाद? सेवन से पहले जानें अमेजिंग फायदे

FAQs

1. इसमें कौन सा तेल इस्तेमाल होता है?

हृदय को स्वस्थ रखने वाला एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल.

2. क्या यह शाकाहारियों के लिए है?

हां, इसमें दालें, नट्स और सब्जियां मुख्य आधार हैं.

3. क्या न खाएं?

चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह परहेज करें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments