होमHealth Newsएक मच्छर का काटना बन सकता बड़ी परेशानी! डेंगू को हल्के में...

एक मच्छर का काटना बन सकता बड़ी परेशानी! डेंगू को हल्के में लेना पड़ सकता भारी

National Dengue Day 2026: अक्सर लोग डेंगू को एक सामान्य बुखार समझ लेते हैं, जो कुछ दिनों के आराम और पैरासिटामोल से ठीक हो जाएगा.

National Dengue Day 2026: अक्सर लोग डेंगू को एक सामान्य बुखार समझ लेते हैं, जो कुछ दिनों के आराम और पैरासिटामोल से ठीक हो जाएगा. लेकिन सच यह है कि डेंगू सिर्फ एक मामूली बुखार नहीं है. एक संक्रमित मच्छर का सिर्फ एक काटना पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है और कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है. 16 मई को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर यह समझना जरूरी है कि डेंगू को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है.

डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो एडीज (Aedes) मच्छर के काटने से फैलता है. शुरुआत में यह तेज बुखार, शरीर दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण देता है, लेकिन कई मामलों में यह तेजी से गंभीर रूप ले सकता है. इससे शरीर में पानी की कमी, प्लेटलेट्स कम होना, सांस लेने में दिक्कत, ब्लीडिंग, लीवर पर असर और यहां तक कि डेंगू शॉक सिंड्रोम जैसी खतरनाक स्थिति भी हो सकती है.

इन लोगों के लिए डेंगू खतरनाक

बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों में डेंगू ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इनमें बीमारी तेजी से बिगड़ सकती है. कई लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. जैसे बार-बार उल्टी होना, कुछ भी खाने पर पेट में न टिकना, पेट दर्द, बहुत ज्यादा कमजोरी, मसूड़ों से खून आना या सांस लेने में परेशानी.

लोग सोचते हैं कि बुखार अपने आप ठीक हो जाएगा और डॉक्टर के पास जाने में देर कर देते हैं. डेंगू के इलाज में देरी की एक बड़ी वजह खुद से दवा लेना भी है. कई लोग मेडिकल स्टोर से बिना सलाह के दर्द या बुखार की दवाएं ले लेते हैं. लेकिन गलत दवाएं लेने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है, खासकर जब प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगते हैं. डेंगू सिर्फ प्लेटलेट्स कम होने की बीमारी नहीं है. इसका सही इलाज समय पर मेडिकल देखभाल, शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखना, डॉक्टर की निगरानी, जरूरत पड़ने पर ब्लड टेस्ट और सही दवाओं से होता है. समय पर इलाज मिलने से मरीज जल्दी ठीक हो सकता है और गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है.

बचाव ही सबसे बड़ा इलाज

डेंगू से बचने का सबसे अच्छा तरीका है मच्छरों को पनपने से रोकना. क्योंकि डेंगू की कोई खास दवा नहीं है, इसलिए हमें मच्छरों के breeding spots खत्म करने होंगे. घर के आसपास जमा पानी जैसे कूलर, गमले, बाल्टी, टूटे बर्तन, निर्माण स्थल या छत पर जमा पानी मच्छरों के पनपने की सबसे बड़ी जगह बन जाते हैं. अगर हम थोड़ी सावधानी रखें और अपने आसपास सफाई बनाए रखें, तो पूरे परिवार को डेंगू से बचाया जा सकता है.

  • जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें
  • फूलदान का पानी बदलते रहें
  • घर के कोनों में मच्छर भगाने वाली दवा का इस्तेमाल करें
  • पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
  • बालकनी, छत और घर के बाहर पानी जमा न होने दें

मौसम में बदलाव, बढ़ते शहरीकरण और बारिश के मौसम की वजह से डेंगू अब देश के कई हिस्सों में बड़ी चुनौती बन चुका है. खासकर जून से नवंबर के बीच इसके मामले तेजी से बढ़ते हैं. डेंगू के प्रति जागरूक रहना, समय पर जांच करवाना और मिलकर सफाई रखना ही इस बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है. अगर पूरा समाज साथ मिलकर प्रयास करे, तो डेंगू के मामलों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Ready To Eat फूड्स से रेडी हो रहा हार्ट के लिए खतरा! सामने आई चौंकाने वाली रिसर्च

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments