होमHealth NewsReady To Eat फूड्स से रेडी हो रहा हार्ट के लिए खतरा!...

Ready To Eat फूड्स से रेडी हो रहा हार्ट के लिए खतरा! सामने आई चौंकाने वाली रिसर्च

Healthy processed foods list: क्या आपको मार्किट में मिलने वाले बिस्किट, चिप्स और कुरकुरे खाना पसंद हैं, तो सतर्क हो जाएं. ये फूड्स दिल की बीमारी बढ़ा रहे हैं.

Healthy processed foods list: क्या आपको मार्किट में मिलने वाले बिस्किट, चिप्स और कुरकुरे खाना पसंद हैं, अगर आपका जवाब हां में हैं तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि हाल ही में इन पर फ्रांस ने एक रिसर्च कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

रिसर्च में बड़ी बात सामने निकलकर आई है कि ये फूड्स सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं. गौरतलब है कि इन फूड्स को अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कहा जाता है. अल्टा प्रोसेस्ड फूड वे फूड्स होते हैं जिन्हें प्रिजर्वेटिव्स, कलर, और आर्टिफिशियल फ्लेवर की मदद से तैयार किए जाते हैं. इन फूड्स में चिप्स, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट भोजन शामिल हैं, जो मार्किट में आसानी से मिल जाते हैं.

कहां तैयार होते अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड?

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (Ultra-Processed Foods या UPF) ऐसे भोजन होते हैं जो फैक्ट्री में तैयार किए जाते हैं. इन्हें तैयार करने के लिए अनाज कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरता है. वहीं इन प्रक्रियाओं में कई तरह के इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है. ताकि ये भोजन लंबे समय तक सुरक्षित रहें.

ऐसे तैयार होते फूड्स

चिप्स, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट भोजन लंबे समय तक टिके रहे, इसलिए इनमें कई तरह के आर्टिफिशियल रंग और प्रिज़र्वेटिव यानि इमल्सीफायर, ज्यादा नमक, ज्यादा चीनी, रिफाइंड तेल जैसी चीजों मिलाई जाती है. आर्टिफिशियल रंग और प्रिज़र्वेटिव की मदद से ये भोजन लंबे समय तक टिकाऊ बनाए जाते हैं. वहीं ऐसा करने में भोजन में नेचुरल खाने की चीज़ें बहुत कम बचती है और उनका स्वाद, रंग, खुशबू, लंबे समय तक खराब न हो ऐसे तैयार किया जाता है. ऐसे में भोजन में से नेचुरल पोषक तत्व की कमी हो जाती है, जो सेहत के लिहाज से नुकसानदायक मानी जाती हैं.

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दिल को खतरा

रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग लंबे समय तक इन फूड्स का सेवन करते हैं उनमें दिल की बीमारी, कोरोनरी हार्ट डिज़ीज और स्ट्रोक दिमाग की ब्लड वैसेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं.

दरअसल जो लोग इन फूड्स का सेवन लंबे समय तक करते हैं या फिर नियमित तौर पर करते हैं उनके शरीर में कई तरह के केमिकल्स भी पहुंचते हैं जो बीमारी का कारण बनते हैं. रिसर्चर्स का कहना है कि इन फूड्स में पोषण तत्व कम और हानिकारक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं. इनमें मौजूद आर्टिफिशियल रंग और प्रिज़र्वेटिव शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं.

कैसे बढ़ता खतरा?

  • अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को तैयार करने के लिए अधिक मात्रा में नमक और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं ज्यााद नमक का सेवन दिल की बीमारियों और ब्लड प्रेशर के लिए खतरनाक माना जाता है.
  • वहीं अल्ट्रा-प्रोसेस्ट फूड कई तरह के बनाए जाते हैं. वहीं इन्हें एक ही तेल में बार बार तलने से दिल की बीमारियों के लिए खतरा बढ़ाते हैं. एक ही तेल में भोजन को तलने से शरीर में ट्रांस फैट बढ़ता है. ट्रांस फैट खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करता है. गौरतलब है कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है.
  • इन भोजन में फाइबर की मात्रा बिल्कुल नहीं होती. वहीं जिसके कारण ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए हानिकारक माने जाते है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है Lipoprotein(a)? खून में बढ़ा तो हो सकता हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

FAQs

1. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड क्या होते हैं?

ऐसे खाद्य पदार्थ जो फैक्ट्री में कई चरणों की प्रोसेसिंग से बनाए जाते हैं और जिनमें रंग, स्वाद, प्रिज़र्वेटिव, ज्यादा नमक, चीनी आदि मिलाए जाते हैं, उन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कहते हैं.

2. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के उदाहरण बताइए.

पैकेट वाले चिप्स, इंस्टैंट नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, कैंडी, पिज़्ज़ा और प्रोसेस्ड मीट आदि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के उदाहरण हैं.

3. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

इनका अधिक सेवन करने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments