foot spa at home with DIY foot packs: गर्मियों के दिनों में पैरों पर स्लीपर के निशान पड़ जाते हैं. जो दिखने में बहुत बुरे लगते हैं. उन्हें छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है. लेकिन चिंता की बात नहीं कुछ आसान टिप्स से आप इन्हें आसानी से छुड़ा सकते हैं.
दरअसल आपने अक्सर आर्टिकल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर DIY पैक लिखा हुआ देखा होगा, इसका मतलब होता है Do It Yourself, यानी ऐसा पैक जो “खुद से बनाना या तैयार किया जाता है. जब कोई पैक घर पर मौजूद चीजों से बनाया जाता है, तो उसे DIY पैक कहा जाता है. यह अक्सर स्किन, बालों या हेल्थ से जुड़े घरेलू नुस्खों के लिए इस्तेमाल होता है. आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ खास तरीके बताएंगे जिससे आप आसानी से अपने पैरों की टैनिंग हटा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे?
तैयार करें DIY पैक
एलोवेरा DIY पैक
एलोवेरा डाई पैक बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसे पैरों की टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं, जहां पर स्लीपर या फिर सैंडल की वजह से निशान बन गए हैं. इसे 15 से 20 मिनट लगा रहने दें. इसके बाद धो लें.
एलोवेरा-हल्दी DIY पैक
सभी के घरों में एलोवेरा का पौधा तो होता ही है. एवोवेरा की टहनी से जेल निकाल लें, या फिर बाजार से एलोवेरा जेल खरीद कर लें आए. अब इसमें चुटकीभर हल्दी डालें. अच्छे से मिक्स करें. कुछ मिनटों बाद इसे धो लें. गर्मियों के दिनों में एलोवेरा लगाने से पैरों की स्किन को ठंडक मिलेगी और हल्दी में मौजूद गुण पैरों की टैनिंग हटाने के काम करेंगे.
एलोवेरा-शहद DIY पैक
ऐलोवेरा में शहद मिलाकर भी इसका पेस्ट तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाएं. दोनों को अच्छी तरह से मिला लें. कुछ देर रखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें. ये टैनिंग हटाने में मदद करेगा.
कैसे फायदा पहुंचाता एलोवेरा जेल?
एलोवेरा जेल में नेचुरल गुण पाए जाते हैं जो टैनिंग हटाने में मदद करते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C और E होते हैं जो स्किन की मरम्मत करते हैं और डार्क स्किन को हल्का करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण धूप से खराब हुई स्किन को ठीक करने में मदद करते हैं. साथ ही स्किन में हो रही जलन, रैशेज को ठीक करने का काम भी करते हैं. एलोवेरा स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जिससे टैनिंग हुई स्किन धीरे-धीरे कम होती है. रोजाना डाई पैक स्किन को साफ, मुलायम और नेचुरल रूप से चमकदार बनती है.
यह भी पढ़ें: ऐसे करें स्किन केयर रूटीन, मिलेगा पार्लर वाला निखार, फॉलो करें ये टिप्स
FAQs
सवाल: सैंडल की वजह से पैरों पर निशान क्यों पड़ते हैं?
जवाब: तंग या हार्ड सैंडल पहनने, लगातार रगड़ लगने और त्वचा की देखभाल न करने के कारण पैरों पर निशान या काले धब्बे पड़ सकते हैं.
सवाल: पैरों के निशान हटाने के लिए कौन-कौन से घरेलू नुस्खे उपयोगी हैं?
एलोवेरा जेल, नींबू-शहद, बेसन-दही का पैक और नारियल तेल से मालिश जैसे घरेलू उपाय पैरों के निशान हल्के करने में मदद करते हैं.
सवाल: क्या इन घरेलू उपायों से पूरी तरह आराम मिल सकता है?
हल्के निशानों में इन उपायों से सुधार हो सकता है, लेकिन ज्यादा पुराने या गहरे निशानों के लिए नियमित देखभाल और जरूरत पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

