होमWellnessBeautyऐसे करें स्किन केयर रूटीन, मिलेगा पार्लर वाला निखार, फॉलो करें ये...

ऐसे करें स्किन केयर रूटीन, मिलेगा पार्लर वाला निखार, फॉलो करें ये टिप्स

Daily Skin Care Routine: आज के समय में हर कोई अपनी स्किन का ख्याल रखता है. स्किन का ख्याल रखना जरूरी है लेकिन केयर करने का सही तरीका जानें.

Daily Skin Care Routine: आज के समय में हर कोई अपनी स्किन का ख्याल रखता है. स्किन का ख्याल रखना जरूरी है लेकिन केयर करने का सही तरीका जानना उससे भी ज्यादा जरूरी है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे रोजाना स्किन का ख्याल कैसे रखना है. ऐसे कौन से सिंपल तरीके हैं जो स्किन केयर के समय अपनाने चाहिए.

स्किन केयर रूटीन से रूखी और बेजान स्किन में जान आ जाती है. वह ग्लोइंग और दमकती हुई लगती है. स्किन केयर रूटीन की मदद से आप स्किन में पार्लर वाला निखार ला सकते हैं. रोजाना चेहरे की सफाई करने से स्किन से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या कम होती है. दिन में कम से कम दो बार एक अच्छे और हल्के फेस वॉश से चेहरा जरूर धोएं. ताकि स्किन से धूल, तेल और गंदगी हट सके.

पाएं पार्लर वाला निखार

अच्छे क्लींजर का चुनाव करें

स्किन केयर रूटीन के लिए आपको एक अच्छे क्लींजर का चुनाव करना होगा. दरअसल एक अच्छा गुणवत्ता वाला क्लींजर स्किन से हर प्रकार की गंदगी निकाल देता है. मार्किट से खरीदते समय नेचुरल बेस्ड क्लींजर ही खरीदें और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनाव करें. क्लींजर स्किन से एक्सट्रा ऑयल, तेल, धूल-मिट्टी, बैक्टीरिया और मेकअप को आसानी से हटा देता है.

मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें

स्किन ब्यूटी के लिए अच्छे मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें. ये स्किन को नमी देगा और रूखी होने से बचाएगा. लेकिन ध्यान रहे की अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें. अगर अपकी स्किन ऑयली है तो ऑयल फ्री मॉश्चराइजर प्रयोग करें. वहीं अगर स्किन ड्राई है ड्राई स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें. ये स्किन के ग्लो को बरकरार रखने में मदद करेगा.

सनस्क्रीन का प्रयोग करें

स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें. सनस्क्रीन स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर रखता है. सूरज की हानिकारक किरणें स्किन को बेजान और डल बना देती है. इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें. एक्सपर्ट की सलाह लें और एक अच्छे SPF वाले सनस्क्रीन का प्रयोग करें.

नाईट क्रीम जरूर लगाएं

स्किन केयर रूटीन में नाईट क्रीम का प्रयोग जरूर करें. क्योंकि रात में क्रीम लगाने से स्किन अंदर से पोषित होती है. दिनभर के प्रदूषण या धूप से हुए नुकसान को रिपेयर भी करती है. नाईट क्रीम का प्रयोग डेली रूटीन में जरूर करें. नाईट क्रीम के उपयोग से स्किन में नमी बनी रहती है, झुर्रियां कम होती हैं, और सुबह चेहरा चमकदार और मुलायम होती है.

यह भी पढ़ें: बालों की जड़ों को ये टूल्स पहुंचा रहे नुकसान, पोषण देने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

FAQs

1. सवाल: स्किन केयर रूटीन में सबसे पहला कदम क्या होना चाहिए?

जवाब: सबसे पहला कदम फेस क्लेंज़िंग होना चाहिए. इससे त्वचा की गंदगी, तेल और धूल साफ हो जाती है और स्किन फ्रेश रहती है.

2. सवाल: क्या रोज़ मॉइस्चराइज़र लगाना ज़रूरी है?

हां, मॉइस्चराइज़र त्वचा को हाइड्रेट रखता है और ड्रायनेस से बचाता है। यह हर स्किन टाइप के लिए ज़रूरी होता है.

3. सवाल: स्किन को धूप से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब: बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगानी चाहिए. यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाती है और टैनिंग व समय से पहले झुर्रियों को रोकने में मदद करती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments