World Hypertension Day 2026: आजकल लोग काफी स्ट्रेस के कारण कई बीमारियों की चपेट में आते हैं. सबसे आम है ब्लड प्रेशर की समस्या होना. हर 10 में से 2 व्यक्ति आपको जरूर ऐसे मिलेंगे जो इस प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं. हर साल 17 मई को World Hypertension Day 2026 के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों के बीच ये संदेश देना है कि आप अपने ब्लड प्रेशर को कैसे कंट्रोल में रख सकते हैं.
आपको बता दें कि इस बार की थीम होगी कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टुगेदर. ये थीम इस बात पर जोर देती है कि आखिर आप कैसे अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं. साथ ही ये महज किसी मरीज की जिम्मेदारी नहीं बल्कि परिवार और उनके हेल्थ सिस्टम को भी साझा करने की एक जिम्मेदारी है. अब ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर हाई बीपी की समस्या होती क्यों है? चलिए जानते हैं.
क्यों होती है हाई बीपी की समस्या?
सबसे पहले बात करें कि आखिर हाई बीपी की समस्या आखिर होती क्यों है, तो इसके पीछे का कारण हो सकता है आपका अनहेल्दी फूड का सेवन, साथ ही खराब लाइफस्टाइल. अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है, तो आप इस समस्या का शिकार हो सकते हैं. हालांकि कुछ लोग होते हैं, जो लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं, और इस समस्या से छुटकारा पा लेते हैं. वहीं जब वो ठीक हो जाते हैं तो दवाएं बंद कर देते हैं. पर ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है.
हाई बीपी के क्या है कारण?
बात अगर हो किसी बीमारी की जड़ पकड़ने की तो सबसे पहले उसका कारण जाना जाता है कि आखिर वो बीमारी हुई किस कारण से है. हाईपरटेंशन की अगर बात करें तो आज का समय ऐसा है कि हर कोई किसी स्ट्रेस में है. ऑफिस डेडलाइन मीट करने का, काम का प्रेशर, फैमिली की चिंता, नींद कम आना, नतीजा स्ट्रेस का लेवल बढ़ता है. इसलिए अधिक स्ट्रेस लेते हैं, तो इसे आज ही कम करें. क्योंकि ये आपके शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ा रहा है.
जब कोर्टिसोल लेवल बड़ता है तो कई समस्या होती है. साथ ही इसका असर बीपी और हार्ट हेल्थ पर भी काफी पड़ता है. हालांकि कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि अगर हम स्ट्रेस में भी है तो हमारी हेल्थ सही रहेगी. लेकिन ऐसा सोचना गलत है. इसका सीधा असर आपके बीपी की रीडिंग पर पड़ता है. वहीं जो लोग चाय या फिर कॉफी का अधिक सेवन करके हैं या फिर एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. तो इसका भी असर आपकी बॉडी पर साफ दिखाई देता है.
बीपी सही रखना हो तो करें ये काम
अगर बात करें कि आखिर इसे कैसे कंट्रोल किया जाए तो इसके लिए आपको अपने बीपी को रेगुलर मॉनिटर करने की जरूरत है. साथ ही अगर आपका बीपी हाई या फिर लो रहने लगे तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. कुछ सावधानियां बरते. अपनी डाइट और अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर आप बीपी पर कंट्रोल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी टॉयलेट में लगता है 15 मिनट से ज्यादा समय? जानें कितनी खतरनाक ये आदत
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

