होमHealth Newsगोरखपुर एम्स के डॉक्टरों ने किया चमत्कार, दुर्लभ सर्जरी से निकाला 1.8...

गोरखपुर एम्स के डॉक्टरों ने किया चमत्कार, दुर्लभ सर्जरी से निकाला 1.8 किलो का ट्यूमर

AIIMS Radical Parotidectomy Surgery Gorakhpur: गोरखपुर एम्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. जिसकी इस समय काफी चर्चा भी हो रही है.

AIIMS Radical Parotidectomy Surgery Gorakhpur: गोरखपुर एम्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. जिसकी इस समय काफी चर्चा भी हो रही है. दरअसल एम्स गोरखपुर के नाक, कान और गले आनी ईएनटी डिपार्टमेंट और एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट ने मिलकर एक बड़ी और जटिल सर्जरी में कामयाबी हासिल की है. जिसके कारण पीड़ित मरीज अब राहत की सांस ले पा रहा है. जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की टीम ने पश्चीमि चम्पारण बिहार के रहने वाली मरीज की मुश्किल सर्जरी की.

इस सर्जरी को मुश्किल इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मरीज लंबे समय से ट्यूमर की समस्या से परेशान था. बता दें कि ये कोई सामान्य ट्यूमर नहीं था बल्कि 1.8 किलोग्राम का ट्यूमर था जो काफी विशाल है. लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इसे सफलतापूर्वक निकाला है. साथ ही कई सालों से परेशान इस मरीज की समस्या को भी दूर किया और उसे राहत दिलवाई.

इस प्रोसेस का किया गया इस्तेमाल

इस पूरे मामले पर एम्स की मीडिया प्रभारी डॉक्टर आराधना सिंह का भी बयान सामने आया. उन्होंने बताया कि ईएनटी डिपार्टमेंट की एक्सपर्ट टीम ने एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट की मदद से सफलतापूर्वक निकाला गया. बताया गया ट्यूमर को निकालने में रैडिकल पैरोटिडेक्टॉमी प्रोसेस की मदद ली गई. वहीं इस निकाले गए ट्यूमर का वजन 1.8 किलोग्राम था जो बेहद विशाल पैरोटिड ट्यूमर के मामलों में शामिल है.

वहीं जानकारी मिली कि इस जटिल सर्जरी के बाद मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है. लेकिन एम्स ईएनटी और एनेस्थीसिया डिपाक्टमेंट की एक्सपर्टीज और हाई टेक सर्विस का ये अथक उदाहरण है. संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उच्चस्तरीय एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

रोज के काम काज में होती थी तकलीफ

वहीं मीडिया प्रभारी अरूप मोहंती ने ये भी बताया कि ये ट्यूमर इतना बड़ा था जिसके कारण मरीज के चेहरे की बनावट बिगड़ चुकी थी. कई सालों तक मरीज इसे चेहरे और गर्दन पर लेकर घूम रहा था और इस सूजन से भी काफी परेशान था. क्योंकि सूजन इतनी बढ़ चुकी थी कि उसके चेहरे की बनावट खराब तो हुई ही थी. लेकिन उसे डेली के कामकाज करने में भी काफी समस्या होनेलगी थी. लंबे समय तक व्यक्ति इस बीमारी से जूझा लेकिन अंत में जब एम्स पहुंचा तो सफलतापूर्व इस ट्यूमर को निकाल लिया गया.

यह भी पढ़ें: दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा पर IPC का बड़ा सम्मेलन, Hyderabad में जुटे एक्सपर्ट्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments