होमExplainersक्या है WHO का Shake The Salt Habit प्लान? जिससे बचेगी 17...

क्या है WHO का Shake The Salt Habit प्लान? जिससे बचेगी 17 लाख लोगों की जान!

WHO Shake the Salt Habit: विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने खाने में नमक के सेवन को लेकर एक नई गाइडलाइंस जारी की है. क्या है इस गाइडलाइंस में आइए डिटेल में जानते हैं.

WHO Shake the Salt Habit: विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने खाने में नमक के सेवन को लेकर एक नई गाइडलाइंस जारी की है. इस गाइडलाइंस में जानकारी दी गई है कि आखिर एक व्यक्ति कितना अधिक नमक का सेवन कर रहा है. जिसके कारण दिल और किडनी पर काफी असर पड़ रहा है. क्योंकि ये हमारे दिल और किडनी पर काफी अफेक्ट करता है.

अब इसपर रोकथाम के लिए WHO ने Shake The Salt Habit नाम का प्लान बनाया है. इस प्लान की मदद से लोगों को नमक के सेवन से होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचाया जा सकेगा. आइए डिटेल में जान लेते हैं कि आखिर क्या इस गाइडलाइंस में जानकारी दी गई है. इसपर WHO की न्यूट्रिशन एंड फूड सेफ्टी की डायरेक्टर डॉक्टकर Luz Maria De Regil ने बताया है कि अधिक नमक के सेवन से हर साल लगभग 17 लाख लोगों की मौत हो रही है.

क्या है SHAKE प्लान

WHO के इस शेक प्लान का मतलब क्या है तो बता दें कि इसमें S का अर्थ है सर्विलांस, H का अर्थ है Harness Industry, A का अर्थ है Adoption of Standards, K का अर्थ है Knowledge, E का अर्थ है Environment. इस प्लान की मदद से सर्विलांस यानी सरकारों को निर्देश दिया गया है कि ये चेक किया जाए कि आखिर कितनी मात्रा में नमक का सेवन कर रहे हैं. साथ ही किन चीजों में कितनी मात्रा में नमक डाला जा रहा है.

इसी तरह हार्नेस इंडस्ट्री में बिस्किट, चिप्स, ब्रेड और सॉस बनाने वाली कंपनियों के लिए निर्देश दिए गए हैं, कि अपने प्रॉडक्ट्स में नमक की मात्रा को कम किया जाए. A Adoption of Standards का अर्थ है कि मार्केट में बिकने वाले पैकेट वाले सामान में ये लिखा जाए तो कितना सोडियम है. जिसकी मदद से ग्राहक अपनी समझदारी के साथ उसका चुनाव कर सके. K यानी नॉलेज का अर्थ है कि आम जनता के बीच जाग्रुकता फैलाना. ये बताना कि अधिक नमक के सेवन से आप सिर्फ हाई बीपी का ही नहीं शिकार हो रहे बल्कि ये मौत का भी कारण बन सकता है. इसी तरह E यानी एनवॉयरोमेंट यानी पर्यावरण सभी स्कूल, अस्पताल और सरकारी कैंटीन में कम नमक वाला खाना अनिवार्य हो.

2013 में रखा गया था लक्ष्य

ऐसा नहीं है कि इससे पहले इस तरह की गाइडलाइंस जारी नहीं की गई. बस फर्क इतना है कि सख्ती उतनी नहीं थी. क्योंकि पुरानी गाइडलाइंस में नमक कम करने के साथ-साथ पोटैशियम वाले खाने को बढ़ाने की भी सलाह दी गई थी. जिसकी मदद से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल आसानी से किया जा सके. वहीं 2013 में दुनियाभर में कई देशों ने साथ मिलकर ये लक्ष्य तय किया था कि 2025 तक नमक के इस्तेमाल को 30 प्रतिशत तक की कमी लाई जाए. हालांकि उस दौरान सिर्फ लोगों को ऐसी सलाह दी जाती थी कि नमक का खुद से कम सेवन करें. यानी कंपनियों के लिए ऐसे निर्देश नहीं थे. लेकिन अब इस नई गाइडलाइंस में सिर्फ लोगों को ही नहीं बल्कि फूड इंडस्ट्री और कंपनियों को भी टारगेट किया गया है.

यह भी पढ़ें: क्या है इबोला वायरस? जिससे अफ्रिका की इस जगह में 65 लोगों की हुई मौत! क्या भारत को भी खतरा?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments