होमExplainersक्या है इबोला वायरस? जिससे अफ्रिका की इस जगह में 65 लोगों...

क्या है इबोला वायरस? जिससे अफ्रिका की इस जगह में 65 लोगों की हुई मौत! क्या भारत को भी खतरा?

Ebola Outbreak: अफ्रिका के कांगो में इस समय इबोला नामक वायरस अपना प्रकोप फैला रहा है. हालांकि इसपर रोक लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि क्या भारत को भी डरने की जरूरत है?

Ebola Outbreak: अफ्रिका के कांगो में इस समय इबोला नामक वायरस अपना प्रकोप फैला रहा है. हालांकि इसपर रोक लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है. अब इस मामले पर अफ्रीका रोग नियंत्रण रोकथाम केंद्र यानी अफ्रीका सीडीसी की ओर से रिपोर्ट जारी हुई. इस रिपोर्ट के मुताबिक इतुरी प्रांत में अब तक इस वायरस के 246 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं. इतना ही नहीं इसी वायरस की चपेट में आने से 65 लोगों की मौत भी हुई.

उधर जानकारी मिलते ही हेल्थ एजेंसियों को इस बात का डर है कि अगर इसे समय रहते नहीं रोका गया तो ये वायरस तेजी से आसपास के देशों में भी फैल सकता है. अब ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर ये वायरस है क्या? इससे कैसे सेफ रहा जा सकता है. ये कैसे व्यक्ति पर अटैक करता है. इन्हीं सारे सवालों का जवाब इस लेख में विस्तार से जानेंगे.

कहां और किस क्षेत्र में मिले सबसे अधिक मामले

अफ्रीका सीडीसी की ओर से जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक मामले इबोला वायरल के मोंगवालु और र्वाम्पारा हेल्थ सेक्टर में मिले हैं. बताया गया कि लैब टेस्ट के दौरान इबोला वायरस की पुष्टि भी हुई है. हालांकि शुरुआती जांच के अंदर 20 सैंपल में से 13 ऐसे थे जो पॉजिटिव पाए गए हैं. अब जान लेते हैं कि आखिर इबोला वायरस है क्या? तो बता दें कि ये एक बेहद ही खतरनाक वायरस है जिसका अगर व्यक्ति शिकार हो तो उसकी जान भी जा सकती है. दरअसल संक्रमित व्यक्ति के खून, उल्टी, पसीने या फिर कई अन्य फ्लूइड्स के संपर्क से वायरस तेजी से फैल सकता है.

इबोला वायरस के क्या है लक्षण? What are the symptoms of Ebola Virus

इस वायरस के लक्षणों की बारे में जानकारी पाना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण आम और बिल्कुल वायरल फीवर की तरह की लगते हैं. जैसे व्यक्ति को तेज बुखार, कमजोरी, शरीर दर्द, उल्टी और दस्त, गले में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. हालांकि ये शुरुआती लक्षण हैं. अगर मामला बिगड़े और गंभीर हो जाए तो ये शरीर के अंदर जाकर ब्लीडिंग और कोई ऑर्गन्स को डैमेज करने की वजह भी बनता है.

इबोला को लेकर चिंता क्यों?

ये भी जानना है कि आखिर इसे लेकर चिंता क्यों उठने लगी है. इसपर अफ्रिका सीडीसी का कहना है कि इस समय इतुरी इलाके में खराब सड़कें, हिंसा होना और लगातार लोगों के आने-जाने से ये वायरस तेजी से फैल रहा है. खासतौर पर माइनिंग एरिया में काम करने वाले जो लोग हैं वो एक जगह से आते हैं और दूसरी जगह अक्सर जाते रहते हैं. नतीजा ये वायरस भी किसी व्यक्ति को अगर हुआ तो वो भी दूसरे इलाकों तक पहुंच सकता है. इसलिए इसे लेकर चिंता बढ़ रही है. भारत को लेकर सवाल आता है कि क्या भारत को डरने की जरूरत है? क्या भारत के लिए खतरा होगा तो आइए जान लेते हैं.

क्या भारत को भी डरने की जरूरत?

क्योंकि वायरस तेजी से फैल रहा है इसलिए ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आप ये जान ले कि क्या भारत के लिए भी खतरा है? इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में फिलहाल इबोला का कोई खरता नहीं है. लेकिन यदी कोई व्यक्ति इंटरनेशनल ट्रैवल करके आता है. जहां ये संक्रमण फैल रहा हो तो ये एक चिंता का विषय बन सकता है. हालांकि इसपर हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानान है कि अगर किसी भी व्यक्ति को तेज बुखार, ब्लीडिंग के लक्षण या फिर जो देश संक्रमित हो रहे हैं वहां से अगर कोई यात्रा करके आए और तबियत अचानक बिगड़ जाे तो जांच करवा लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Frozen Shoulder क्या है इसके कारण और लक्षण, डॉक्टर से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments