होमHealth Newsसेफ नहीं RO का पानी! भारतीय घरों के लिए IIT के वैज्ञानिकों...

सेफ नहीं RO का पानी! भारतीय घरों के लिए IIT के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

RO Water Side Effects: लोग साफ पानी पीने के लिए घरों में आरओ लगाते हैं. ऐसा मानना है कि RO का पानी पीने से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है.

RO Water Side Effects: लोग साफ पानी पीने के लिए घरों में आरओ लगाते हैं. ऐसा मानना है कि RO का पानी पीने से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है. ऐसा आपने भी सुना होगा कि आरओ के पानी में कोई बैक्टीरिया कोई किटाणु नहीं होते सब मर जाते हैं. इस कारण आज हर घरों में आरओ लगा मिल ही जाएगा. लेकिन अब एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई है, जो जाहिर तौर पर आपकी चिंता में इजाफा कर सकती है.

दरअसल IIT मद्रास के कुछ साइंटिस्ट्स ने इसपर एक रिसर्च की है. इस रिसर्च में हर तीसरे पानी के सैंपल्स में ई-कोलाई नाम का बैक्टीरिया पाया गया. आप कहेंगे कि आपने तो आरओ लगवाया था फिर ये बैक्टीरिया कहां से आ गया, तो बता दें कि सिर्फ आरओ लगाने से ही आप सेफ नहीं हो जाते. कुछ गलतियों का भी ख्याल आपको रखना पड़ता है. जिन्हें अगर नजरअंदाज किया जाए तो आप बीमार भी हो सकते हैं. दरअसल कुछ लोग आरओ लगवा तो लेते हैं लेकिन उसकी सफाई पानी को सही तरीके से स्टोर करना इन सब में गलतियां कर बैठते हैं.

स्टडी में क्या खुलासा हुआ?

पहले जान लेते हैं कि आखिर स्टडी में क्या जानकारी सामने आई. क्या खुलासा हुआ. जानकारी के मुताबिक ये स्टडी नेचर में पब्लिश हुई है. इसमें साइंटिस्ट ने चेन्नई के 216 घरों से पानी के सैंपल्स लिए और उनकी जांच की. इसपर IIT मंद्रास के कैमिकल विज्ञान के प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप ने टेलीग्राफ के साथ बातचीत की और बताया कि आरओ के फिल्टर तो अपना काम बाखूबी कर रहे हैं, लेकिन पानी स्टोर करने के बाद उनमें बैक्टीरिया आ गए. खासतौर पर ऐसा पानी जिन्हें किसी बर्तनों में स्टोर करके रख दिया गया. वहां गंदगी और गलत हैंडलिंग के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया. रिसर्च में ये बात भी सामने आई कि हर तीन में से एक सैंपल में ई-कोलाई नाम का बैक्टीरिया पाया गया ये आमतौर पर गंदगी या फिर दूषित पानी में पाया जाता है.

ई-कोलाई बैक्टीरिया क्या है?

इस बैक्टीरिया से बचना इसलिए चाहिए क्योंकि ये एक ऐसा बैक्टीरिया है जो आमतौर पर इंसानों और जानवरों की आंतों में पाया जाता है. अब ये पानी में पानी में कैसे पहुंचता है? तो पानी में पहुंचने का रास्ता पानी में गंदगी और इंसानों या फिर किसी जानवर के वेस्ट के जरिए ये पहुंच जाता है. अगर ध्यान न दिया जाए तो कई समस्याएं जैसे पेट में दर्द, उल्टी की समस्या हो सकती है. गंभीर केस में ये किडनी में परेशानी बढ़ा सकती है. बच्चे और बुजुर्ग इस कारण से अधिक बीमार पड़ते हैं.

RO लगाने से सेफ हैं आप?

इसलिए अगर आप आरओ लगा देते हैं तो सेफ नहीं हो जाते. साथ ही कुछ लोग ये भी गलती करते हैं कि आरओ के पानी को कई दिनों तक स्टोर करके किसी बर्तन या फिर प्लास्टिक के कंटेनर में स्टोर कर देते हैं. ऐसे में अगर बर्तन साफ न हो तो ये बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा अधिक रहता है. इतना ही नहीं पानी निकालते समय गंदे हाथ या खुले बर्तन भी संक्रमण का कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मायोपिया क्या है? जिससे खराब हो रही बच्चों की आखें, AIOS ने जारी की गाइडलाइंस

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments