Cold Water Side Effects: गर्मी ऐसी हो रही है मानों सूरज तेज धूप की किरणें इंसानों पर उकेरने का कॉम्पिटिशन लड़ रहा हो. कई लोगों का इस धूप में जीना काफी मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि अधिक फर्क उन्हें पड़ता है जो बाहर तेज धूप में काम कर रहे हैं. क्योंकि ऑफिस पहुंच जाने के बाद अंदर AC और बाहर की गर्मी का एहसास करना न के बराबर ही होता है.
हालांकि ऐसी गर्मी में कुछ लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमारी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाती है. जैसे बाहर से आकर ठंडा पानी पी लेना. फ्रिज खोला और कूल-कूल वॉटर पीकर तृप्त हो जाना. लेकिन कुछ देर की तृप्ति का एहसास आपको अंदर से बीमार बना रही है. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो ये जानकारी आप ही के लिए है.
सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा ठंडा पानी
इस तेज गर्मी में बाहर से आने के बाद बॉडी ठंडे पानी की ही मांग करती है. ऐसा लगता है कि कुछ ठंडक पहुंची. लेकिन कुछ देर का ये बेहतर एहसास अंदर से कितना बीमार बना रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ लोगों की ये आदत उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा रही है. इसलिए जो लोग ऐसा करते हैं उनके लिए ये आगे चलकर बड़ी मुसीबत का कारण भी बन सकता है. लेकिन क्यों ऐसा नहीं करना चाहिए ये बड़ा सवाल है आइए जानते हैं.
क्यों नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी
जान लेते हैं कि आखिर क्यों बाहर से आकर ठंडा पानी पीने के लिए क्यों मना किया जाता है. इसके पीछे का कारण है जब हम ऐसी चिलचिलाती तेज धूप से घर पहुंचते हैं, तो हमारी बॉडी का टेंप्रेचर काफी अधिक बढ़ा हुआ होता है. ऐसे में जब हम अधिक ठंडा पानी पी लेते हैं, तो ये अंदर से शरीर के टेंप्रेचर को तेजी से गिरा देता है. मेडिकल टर्म में एक्सपर्ट्स इस प्रक्रिया को थर्मल शॉक कहते हैं. वहीं जब ठंडा पानी पीते हैं तो अचानक हुआ ये बदलाव हमारी ब्लड वेसेल्स पर असर डालता है. वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं. नतीजा ब्लड सर्कुलेशन काफी प्रभावित होता है.
हो सकती हैं ये समस्याएं
इतना ही नहीं जब हम ठंडा पानी पीते हैं, तो ये हमारी डाइजेशन पर भी बुरा असर डालता है. हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को काफी खराब करता है. क्योंकि जब अचानक से टेंप्रेचर कम होता है, तो खाने की डाइजेशन प्रोसेस काफी धीमी हो जाती है. यही कारण है कि जब हम ठंडा पानीपीते हैं, तो वो हमारे पेट में मौजूद ब्लड वेसेल्स को सिकोड़ता है और न्यूट्रिएंट्स को एब्जॉर्ब करने की पावर कम हो जाती है. रिजल्ट्स में आपको पेट दर्द, ऐंठन यहां तक की कब्ज की समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए कई डॉक्टर्स भी आपको ठंडा पानी न पीने की सलाह देंगे.
हार्टबीट और कफ की समस्या
जब हम धूप से आते हैं और अचानक ठंडा पानी पी लेते हैं, तो ये हमारे रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट पर अफेक्ट डालता है. नतीजा बलगम काफी तेजी से बनती है, गला खराब हो जाता है, कफ होने लगता है, यहां तक की रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का रिस्क अधिक रहता है. ये हमारे नर्व सिस्टम पर भी असर डालता है. इसलिए जब भी आप बाहर धूप से आएं तो पानी पीना हो तो 10 से 15 मिनट का इंतजार करें या फिर नॉर्मल या फिर मटकें का पानी ही पीएं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में पेशाब का रंग क्यों हो जाता है पीला? जानें कहीं कोई बीमारी तो नहीं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

