होमExplainersगर्मियों में पेशाब का रंग क्यों हो जाता है पीला? जानें कहीं...

गर्मियों में पेशाब का रंग क्यों हो जाता है पीला? जानें कहीं कोई बीमारी तो नहीं

Summer Dehydration Signs: गर्मी बढ़ गई है, इससे होने वाली समस्याएं भी बढ़ती जा रही है. इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखना आप ही के हाथों में है.

Summer Dehydration Signs: गर्मी बढ़ गई है, इससे होने वाली समस्याएं भी बढ़ती जा रही है. इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखना आप ही के हाथों में है. इस चिलचिलाती हुई गर्मी में कई लोग एक समस्या से परेशान रहते हैं जिसमें यूरीन के पीले होने की समस्या शामिल है. दरअसल जब यूरिन पीला आने लगे तो कोई बीमारी का संकेत होता है. इसलिए लोगों के बीच डर पैदा हो जाता है कि उन्हें किसी तरह की बीमारी हो गई.

वहीं कुछ लोगों को पीले पेशाब के साथ-साथ उसमें स्मेल आना, हल्की जलन होना या बार-बार प्यास लगने जैसी समस्याएं होती है. सवाल आता है कि क्या ये घबराने वाली कंडिशन है? क्या इससे घबराना चाहिए तो इसका जवाब है नहीं. क्योंकि ये कोई बीमारी नहीं न ही बीमारी का संकेत है. फिर एक सवाल कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है, तो बता दें कि गर्मियों में अक्सर पेशाब का पीला होना आम माना जाता है. यानी ये कोई बीमारी का संकेत नहीं है क्योंकि ये ऐसा मौसम है जब शरीर से अधिक पानी बाहर निकलता है. हालांकि तब ध्यान देने की अधिक जरूरत होती है जब इसके साथ-साथ कुछ अन्य लक्षण दिखें. क्या हैं वो लक्षण आइए डिटेल में जानते हैं.

गर्मियों में ज्यादा पसीना निकालता है शरीर

दरअसल ये एक ऐसा मौसम है जब शरीर अधिक गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए अधिक पसीना निकालता है. इसी पसीने के जरिए हमारे शरीर से जो मिनरल्स जरूरी भी होते हैं वो भी निकल जाते हैं. इन मिनरल्स की पूर्ती के लिए अगर आप पानी सही मात्रा में नहीं पिएंगे तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. अब अगर डिहाइड्रेशन की समस्या अगर होगी तो यूरिन भी कंसंट्रेट हो जाता है. नतीजा इसका रंग बदलता है और ये पीले रंग का हो जाता है. यानी इस मौसम में पेशाब का रंग बदलने का मतलब बीमारी नहीं डिहाइड्रेशन से जुड़ा हुआ है. आपको अधिक मात्रा में पानी पीने की जरूरत है. क्योंकि जब हम कम पानी पीते हैं, तो किडनी शरीर के पानी को बचाने की कोशिश करती है. यही कारण है कि पेशाब का रंग गाढ़ा और पीला दिखाई देने लगता है.

पेशाब पीला होना कॉमन प्रॉब्लम

क्या आप जानते हैं कि डिहाइड्रेशन की समस्या जब पैदा होती तो सबसे आम समस्या होती है पेशाब का पीला हो जाना. ये सबसे आम प्रॉब्लम में से एक है. ऐसा एक्सपर्ट्स का भी मानना है. हालांकि ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि हर बार डिहाइड्रेशन के कारण ही पेशाब पीला नहीं होता. जो लोग किसी बीमारी के चलते दवाइयों का सेवन करते हैं उन्हें भी ये प्रॉब्लम हो सकती है. खासतौर पर लिवर की बीमारी, यूरिन इंफेक्शन या फिर किडनी से संबंधित समस्याओं में पेशाब का रंग गहरा हो जाता है और पीला होता है. अगर ऐसी समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो आपको डरने की जरूरत है और एक बार डॉक्टर से जांच करवाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें: तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, अलर्ट मोड पर भारत सरकार!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments