India On Ebola Virus: अफ्रीका में इबोला वायरस के सामने आने के बाद भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर हैं. सतर्कता बढ़ा दी गई है. क्योंकि तेजी से मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस वायरस पर जानकारी सामने आई है. मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला समाने नहीं आया है. यानी फिलहाल देश में खतरा बेहद कम है.
हालांकि सरकार इसके बाद भी अलर्ट मोड पर है और एहतियात बरतने के लिए निगरानी और इससे बचने की भी तैयारियों को और भी तेज कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक कांगो, युगांडा में इस समय इबोला वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसे देखते हुए WHO ने भी इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. जिसके बाद से सरकारें अलर्ट पर हैं. इसी आदेश के बाद भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय, NCDC, ICMR और दूसरी एजेंसियों ने हालात की समीक्षा की.
बढ़ाई जा रही है निगरानी
सरकार ने एहतियात बरतते हुए एयरपोर्ट कई पोर्ट्स पर निगरानी बढ़ा दी है. स्क्रीनिंग और क्वारंटीन की व्यवस्था को भी काफी मजबूत कर दिया है. इसी क्रम में पूणे के NIV लैब को जांच के लिए तैयार कर दिया गया है. जरूरत पढ़ी तो दूसरे लैब्स को भी जोड़ने की जानकारी सामने आई है. हालांकि मंत्रालय ने लोगों से भी खास अपील की है.
लोगों से की खास अपील
इन तैयारियों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि वो घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह या फिर गलत जानकारी फैलाने से बचें और उसपर विश्वास करने से बचें. सरकार का कहना है कि भारत का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह अलर्ट और तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने के बाद कांगो और युगांडा के कुछ हिस्सों में सरकार हालिया आउटब्रेक पर करीब से नजर रख रही है.
अधिकारियों ने हालात का रिव्यू किया
वहीं इस मामले पर नेशनल सेंटर फॉर डिडीज कंट्रोल, इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम, इंडियन कांंउसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और दूसरे डिवीजन के साइंटिस्ट ने इस बदलते हुए हालातों का रिव्यू किया है. साथ ही एहतियात बरतने के लिए पब्लिक हेल्थ उपाय शुरू किए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस वायरस के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इसलिए इसे लेकर चिंता बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: ‘दुनिया तुरंत हो जाए सतर्क…’, इबोला वायरस के बढ़ते खतरे पर WHO ने जारी की हेल्थ इमरजेंसी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

