होमHealth Newsइबोला का कहर! अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत… WHO...

इबोला का कहर! अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत… WHO ने जताई चिंता

Ebola Death Toll Increase: इबोला वायरस तेजी से अपना प्रकोप फैला रहा है. जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की भी चिंता बढ़ गई है.

Ebola Death Toll Increase: इबोला वायरस तेजी से अपना प्रकोप फैला रहा है. जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की भी चिंता बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को इस वायरस को लेकर WHO ने एक इमरजेंसी मीटिंग की. उधर कांगों के स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल रोजर काम्बा का भी बढ़ते हुए मामलों पर बयान सामने आया है. उनका रहना है कि इबोला के तेजी से बढ़ने के कारण मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है.

जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या लगभग 131 हो गई है. संदिग्ध मामले 513 सामने आ चुके हैं. हालांकि ये एक्चुअल संख्या नहीं है क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में संख्या इससे भी अधिक बताई जा रही है. इससे पहले मौत का आंकड़ा कुछ और कहता था. पहले के आंकड़ों में 350 संदिग्ध मामले सामने आए थे. इनें 91 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी. लेकिन अब तेजी से मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं, जो चिंता पैदा करता है.

महामारी को लेकर चिंतित है

इसपर Aljazeera की ओर से एक रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें बताया गया कि इस महामारी पर WHO भी चिंतित है. संगठन की ओर से बयान सामने आया कि महामारी के दायरे और बढ़ती हुई रफ्तार को लेकर बेहद चिंतित हैं. हालांकि ये पहले ही युगांडा में फैलना शुरू हो चुकी है. जानकारी मिली कि बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बहरैन ने भी दक्षिण सूडान कांगो और युगांडा से आने वाले विदेशी यात्रियों के आने पर रोक लगा दी है.

पहले भी फैल चुका है इबोला का प्रकोप

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब इबोला का प्रकोप फैला है. इससे पहले भी ये वायरस सामने आ चुका है, लेकिन इस समय इसका स्ट्रेन बुंडीबुग्यो देश में कहर बरपा रहा है. ये इतनी तेजी से फैल रहा है कि इसपर रोकथाम लगा पाना काफी मुश्किल हो रहा है. इसका कारण है वैक्सीन न उपलब्ध हो पाना. दरअसल फिलहाल इस वायरस की वैक्सीन मौजूद नहीं है. जिसके कारण इसे रोका नहीं जा सकता.

वैक्सीन पर हो रही चर्चा

भले ही फिलहाल इस वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है. लेकिन कई एक्सपर्ट्स पैनल ऑप्शंस पर चर्चा कर रहे हैं. उधर अफ्रीका सीडीसी के डायरेक्टर डॉक्टर मोसोका फल्लाह का कहना है कि इस तरह जब किसी वायरस या फिर प्रकोप का सामना किया जाए जिसका कोई स्थायी उपाय, वैक्सीन न हो तो बेहतर यही होगा कि कोई अन्य रास्ता अपनाया जाए.

यह भी पढ़ें: सेफ नहीं RO का पानी! भारतीय घरों के लिए IIT के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments