होमWellnessFitnessगर्मियों में दिल की सेहत बनाएंगे ये एक्सरसाइज, बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से...

गर्मियों में दिल की सेहत बनाएंगे ये एक्सरसाइज, बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से घटेगा

What is the best exercise in the summer: गर्मियों के दिनों में जिम जाना सेहत पर भारी पड़ सकता है?

What is the best exercise in the summer: गर्मियों के दिनों में जिम जाना सेहत पर भारी पड़ सकता है? या फिर एक्सरसाइज करने से सेहत पर क्या असर होगा? कई लोगों के मन में अक्सर इस तरह के सवाल आते हैं कि गर्मियों के मौसम में किस तरह की एक्सरसाइज करें जो शरीर के लिए हल्की और आरामदायक हो, जिससे शरीर पर ज्यादा भार न पड़ें.

गर्मियों में जिम जाना या एक्सरसाइज करना अपने आप में नुकसानदायक नहीं है, लेकिन अगर सावधानी न बरती जाए तो यह सेहत पर भारी पड़ सकता है. लेकिन सही तरीके से एक्सरसाइज करने के फायदे भी बहुत हैं. हल्की या मध्यम एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है, वजन नियंत्रित रहता है, मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और ऊर्जा बनी रहती है. सुबह जल्दी या शाम के समय वर्कआउट करना ज्यादा सुरक्षित होता है क्योंकि उस समय गर्मी कम होती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि गर्मियों के दिनों में हल्की और आरामदायक एक्सरसाइज कौन सी है?

वॉक करना सही

गर्मियों के दिनों में फिट रहने के लिए वॉकिंग करना सबसे सही माना जाता है. ये हल्की और असरदार एक्सरसाइज में आती है. बशर्त है कि आपको सुबह जल्दी उठना होगा. गर्मियों के लिहाज से ये हल्की और सुरक्षित एक्सरसाइज में गिनी जाती है. इसे करने से शरीर पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ता. वहीं वॉकिंग एक्सरसाइज हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं. इससे करने से सांस कम फूलती है और डिहाइड्रेशन से भी बचे रहते हैं.

दिल के लिए फायदेमंद वॉकिंग एक्सरसाइज

वॉकिंग सेहत के लिहाज से भी सही मानी जाती है. रोजाना चलने से शरीर की मांसपेशियां एक्टिव होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहरत होता है, जिससे दिल मजबूत रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी होने से भी बचे रहते हैं. वॉकिंग एक्सरसाइज करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है और कैलोरी बर्न होती है. इसके अलावा, रोजाना टहलने से स्ट्रेस लेवल में कमी आती है, मन शांत रहता है और बॉडी हेल्दी रहती है.

जॉगिंग

जॉगिंग (Jogging) धीमी या आरामदेह गति से दौड़ने की एक फिजिकल एक्टिविटी है. यह फिटनेस और स्टेमिना बढ़ाने का शानदार तरीका है. इसके करने से दिल बीमारियों से बचा रहता है. वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. जॉगिंग एक्सरसाइज करने के लिए पार्क में हल्की गति से दौड़ सकते हैं. वहीं सही समय का चुनाव करें. अगर गर्मियों के दिनों में आप फिट रहना चाहते हैं तो सुबह-शाम के समय जॉगिंग की प्रैक्टिस कर सकते हैं.

बरतें ये सावधानियां

  • गर्मियों के दिनों में एक्सरसाइज करनी हो या फिर योग इनके लिए सबसे जरूरी है सही समय का चयन करना. गर्मियों के दिनों में सूरज के आने से पहले ही एक्सरसाइज करना बेहतर माना जाता है क्योंकि इस समय वातावरण भी ठंडा रहता है. वहीं एक्सरसाइज या फिर योग करते समय ज्यादा गर्मी नहीं लगती बॉडी डिहाइड्रेटेड होने से बची रहती है.
  • गर्मियों के दिनों में खाली पेट एक्सरसाइज या फिर योग करने से बचें. क्योंकि एक्सरसाइज और योग करने के लिए शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है. इसलिए हल्का-फूल्का नाश्ता करने के बाद ही एक्सरसाइज करें. जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी. अगर आप खाली पेट एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो ऐसी एक्सरसाइज का चुनाव करें जो शरीर पर भार न डालें.
  • चाहें आप सुबह के समय एक्सरसाइज करते हैं या फिर शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें. बीच-बीच में पानी पीते रहें.
  • एक्सरसाइज के समय हल्के और सूती कपड़े पहनें. ऐसे में गर्मी लगने का खतरा कम रहेगा. वहीं चक्कर, घबराहट या ज्यादा थकान लगने पर एक्सरसाइज को तुरंत रोक दें.
  • एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी या फिर नींबू पानी का सेवन जरूरी करें जिससे शरीर में पानी की कमी न हो. इसके अलावा आप जूस का सेवन भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्दन, कंधे और पीठ के दर्द से हैं परेशान? करें 10 मिनट प्रैक्टिस, आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे

FAQs

सवाल: गर्मियों में फिट रहने के लिए सबसे जरूरी क्या है?

जवाब: गर्मियों में फिट रहने के लिए पर्याप्त पानी पीना, हल्का और पौष्टिक भोजन करना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है.

सवाल: गर्मियों में कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

जवाब: गर्मियों में सुबह या शाम के समय हल्की एक्सरसाइज, वॉकिंग या जॉगिंग करनी चाहिए ताकि शरीर पर ज्यादा गर्मी का असर न पड़े.

सवाल: गर्मियों में फिट रहने के लिए खाने में क्या सावधानी रखनी चाहिए?

जवाब: गर्मियों में तैलीय और भारी भोजन से बचना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पानी वाली सब्जियाँ और फल खाना चाहिए ताकि शरीर ठंडा और स्वस्थ रहे.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments