Chemist Strike Today: 20 मई 2026 यानी आज आपको दवाएं मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. दरअसल देशभर में कैमिस्टों की हड़ताल है. इस मामले ने कई लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मन में सवाल है कि आखिर अगर कई जगह कैमिस्ट शॉप्स बंद रहेंगी तो दवाएं कैसे लेंगे. हालांकि कई जगहों से दुकानें बंद होने की जानकारी भी सामने आ रही हैं. अब ये सवाल आता है कि आखिर अचानक कैमिस्ट्स ने ऐसा फैसला क्यों लिया.
जानाकारी के मुताबिक ये हड़ताल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ में बुलाई गई है. दरअसल ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट यानी AIOCD का इस पूरे मामले पर कहना है कि ऑनलाइन कंपनिया बिना सख्त नियमों के दवाइयां लोगों तक पहुंचा रही हैं. ये लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. इस कारण से हड़ताल बुलाई गई है.
सभी दुकानें बंद तो कहां मिलेंगी दवाएं?
इस हड़ताल के बीच अगर आपको ये चिंता सता रही कि अगर दवा दुकानें बंद रहेगी तो आप कैसे दवा की खरीदारी कहां से करेंगे? इसका जवाब है कि केंद्र सरकार ने लोगों को ये विश्वास दिलवाया है कि अस्पतालों में कैमिस्य, जन औषधि केंद्र और कई बड़ी मेडिकल चेन खुली रहेंगी. यानी इन जगहों से आप दवाएं ले सकते हैं. आपको यहां दवाएं उपलब्ध होंगी. लेकिन उधर ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर कैमिस्ट्स किस मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. क्या ये महज लोगों की सुरक्षा तक सीमित है?
ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे दुकानदार?
ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन कामकाज दोनों का ही सही चल रहा था. ऐसे में सवाल ये आता है कि आखिर क्यों इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है? तो इसपर कैमिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन मिलने वाली दवाओं की सप्लाई नकली होने का खतरा काफी अधिक बढ़ा रही हैं. इतना ही नहीं कुछ कंपनियां बिना प्रिस्क्रिप्शन भी लोगों तक दवाएं भेज देती हैं. जिससे गलत दवाओं का सेवन भी बढ़ रहा है. इसे बढ़ावा मिल रहा है. सबसे अधिक चिंता टेंप्रेचर को लेकर भी है. कुछ दवाएं ऐसी हैं जैसे इंसुलिन, वैक्सीन और कुछ खास इंजेक्शन जैसी दनाएं कूलिंग टेंप्रेचर में ही रख सकते हैं. ऐसे में इसे डिलिवरी के जरिए भेजना या डिलिवर करना दवा के टेंप्रेचर के साथ खिलवाड़ है क्योंकि ये दवा के असर को कम कर देता है. इतना ही नहीं ऑनलाइन कैमिस्ट्स पर डिस्काउंट मिलता है जिससे फुटकर व्यापारियों के व्यापार में दिक्कत हो रही हैं. उनका काम अफेक्ट हो रहा है.
यह भी पढ़ें: इबोला का कहर! अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत… WHO ने जताई चिंता
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

