होमWellnessBeautyब्यूटी में ग्रहण लगाते मुंहासे, गर्मियों में करते परेशान, फॉलो करें ये...

ब्यूटी में ग्रहण लगाते मुंहासे, गर्मियों में करते परेशान, फॉलो करें ये आसान टिप्स

How to prevent summer acne: कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें मुंहासे सिर्फ गर्मियों के दिनों में ही परेशान करते हैं. वहीं अन्य मौसम में स्किन साफ-सुथरी रहती है.

How to prevent summer acne: कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें मुंहासे सिर्फ गर्मियों के दिनों में ही परेशान करते हैं. वहीं अन्य मौसम में स्किन साफ-सुथरी रहती है. कई लोगों को इसके पीछे की बड़ी वजह समझ नहीं आती, वहीं उनके मन में ये सवाल बना रहता है कि आखिर गर्मियों के दिनों में ये समस्या क्यों परेशान करती है?

इसका कारण गर्मियों के दिनों में बढ़ता हुआ तापमान और पसीना होता है. गर्मियों में शरीर से अधिक पसीना निकलता है, जो स्किन के तेल के साथ मिलकर रोमछिद्रों (पोर्स) को बंद कर देता है. जब पोर्स बंद हो जाते हैं, तो उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे मुंहासे और दाने निकल आते हैं.

इसके अलावा गर्मियों में धूल, प्रदूषण और धूप के संपर्क में आने से त्वचा पर गंदगी जमा हो जाती है, जो एक्ने की समस्या को और बढ़ा देती है. इस मौसम में लोग अक्सर तैलीय और मसालेदार भोजन भी अधिक खाते हैं, जो हार्मोनल बदलाव और त्वचा पर असर डाल सकता है.

किन लोगों को ज्यादा परेशान करते एक्ने?

एक्सपर्ट कहते हैं कि पसीने के कारण लोगों को गर्मियों में एक्ने, पिंपल्स, मुंहासे परेशान करते हैं. ये पसीना स्किन के पोर्स को बंद कर देते हैं. जिससे स्किन को सांस लेने में दिक्कत होती है. ऑक्सीजन सही ढ़ंग से नहीं जा पाती. वहीं जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उन्हें ये समस्या ज्यादा परेशान करती है.

एक्सपर्ट के अनुसार गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ने के साथ-साथ स्किन की ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. इससे चेहरे पर ज्यादा सीबम यानी नेचुरल ऑयल बनने लगता है जो चेहरे पर आ जाता है. वहीं जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उनके चेहरे पर ये ज्यादा दिखाई देती है. वहीं चेहरे का ऑयल जब तेल पसीने और धूल-मिट्टी के साथ मिलता है स्किन के पोर्स बंद कर देता है, जिससे एक्ने, पिंपल्स, मुंहासे की समस्या होने लगती है.

एक्ने होने के मुख्य कारण

  • स्किन पर एक्ने की समस्या होने के पीछे कई कारण हैं. जैसे पसीने आने से स्किन चिपचिपी हो जाती हैं, जिससे स्किन पर धूल, मिट्टी चिपक जाते हैं. ऐसे में स्किन के पोर्स बंद हो जाते है. पोर्स बंद होने के बाद एक्ने की समस्या होना आम बात है. इसके अलावा स्किन की सही तरीके से साफ-सफाई न होना भी एक्ने की समस्या को बढ़ाता है. अगर आप कहीं बाहर से घर आते हैं तो स्किन को साफ करना जरूरी है. ताकि स्किन पर बैठी धूल, मिट्टी साफ हो सके.
  • कई लोगों की स्किन ऑयली होती है. ऐसे में अगर वह अपनी स्किन को सही समय पर साफ नहीं करते तो भी एक्ने की समस्या बढ़ जाती है. कहीं बाहर जानें पर चेहरे को किसी मास्क या फिर सूती कपड़े से कवर करके जाएं. ऐसे में हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण स्किन पर नहीं चिपकेंगे और स्किन धूल, मिट्टी से बची रहेगी.
  • स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी है. ताकि गर्मियों के दिनों में स्किन साफ-सुथरी रहे. एक्ने की समस्या परेशान न करें.
  • इसके अलावा गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है, जो स्किन पर लंबे समय तक रहने पर बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है. यह बैक्टीरिया इंफेक्शन पैदा कर एक्ने की समस्या को और गंभीर बना सकते हैं.

एक्ने से बचने के उपाय

  • दिन में 2 बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें
  • ज्यादा तैलीय और जंक फूड से बचें
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं
  • चेहरे को बार-बार छूने से बचें
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइज़र का उपयोग करें
  • सनस्क्रीन जरूर लगाएँ (हल्का और ऑयल-फ्री)
  • साफ तौलिया और तकिये का कवर इस्तेमाल करें
  • पसीना आने के बाद चेहरा तुरंत साफ करें

यह भी पढ़ें: स्किन में क्यों हो रहा खिंचाव? जानें कारण, इस्तेमाल करें ये क्रीम-लोशन

FAQs

सवाल: गर्मियों में मुंहासे क्यों बढ़ जाते हैं?

जवाब: गर्मियों में ज्यादा पसीना, तेल और धूल त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ जाते हैं.

सवाल: किन लोगों को गर्मियों में एक्ने की समस्या ज्यादा होती है?

उत्तर: जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उन्हें गर्मियों में एक्ने की समस्या ज्यादा होती है.

सवाल: गर्मियों में एक्ने से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब: चेहरे की नियमित सफाई, पर्याप्त पानी पीना, तैलीय भोजन से बचना और त्वचा की सही देखभाल करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments