Virat Kohli Impostor Syndrome: क्रिकेट की दुनिया में शानदार नाम हासिल करने वाले सलामी बल्लेबाज विराट कोहली खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं. दरअसल अपने करियर से जुड़े बड़े राज का खुलासा उन्होंने किया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वो एक ऐसी स्थिती को फेस कर रहे थे जिसे आज के समय में 70 प्रतिशत लोग करते हैं.
कोहली ने बताया कि कई बार उन्हें इतना अच्छा करियर होने के बावजूद ये शक होता था कि वो इस सफलता के लायक थे या नहीं. इस बीमारी को कहा जाता है इंपोस्टर सिंड्रोम. ये एक ऐसी कंडिशन है जिसमें इंसान अपनी मेहनत और कामयाबी को अपने लायक नहीं समझते. उन्हें लगता है कि मैं ये डिजर्व नहीं करता. व्यक्ति को लगता है कि ये सफलता उसे दूसरों की मदद से मिली है.
विराट कोहली ने किया खुलासा
जानकारी के मुताबिक विराट ने इस बीमारी का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया है. ये एक ऐसी कंडिशन जिसमें इंसान को अपनी ही कामयाबी पर शक होने लगता है. क्योंकि वो उसे उस लायक नहीं समझता है. इस कारण ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर इसके लक्षण क्या है, तो जब कोई आपकी तारीफ करे और आपको ये लगे कि वो फॉर्मैलिटी कर रहा है, तो ये इस बीमारी के एक लक्षण में गिना जा सकता है. यह दिमाग के बीमार होने का संकेत है.
अनरियल उम्मीदें रखता है व्यक्ति
ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें अक्सर एक व्यक्ति खुद से ऐसी उम्मीदें रखता है जो शायद पूरा न हो. क्योंकि व्यक्ति को ऐसा लगता है कि अगर उससे गलती हुई तो वो असफल हो गया है. उसी चीज के बारे में वो व्यक्ति पूरे दिन सोच सकता है. हालांकि आज के समय ये समस्या काफी आम हो गई है.
क्योंकि सोशल मीडिया का दौर है लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया पर सफल होते देखते हैं और उसे ही अपने दिल पर लगा लेते हैं. एक तरह का मानसिक तनाव बढ़ा लेते हैं. इस कारण अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखें तो अलर्ट हो जाएं और उन्हें इग्नोर न करें. जानकारी के मुताबिक ये समस्या सिर्फ हमारी सोच को ही नहीं परेशान करती. अगर लंबे समय तक इसका व्यक्ति शिकार रहे तो ये काफी परेशानी खड़ा कर सकता है. साथ ही अक्सर उनमें ये समस्याएं अधिक देखी जाती हैं हाई अचीवर्स या फिर टॉप परफॉमेंस वाले व्यक्ति.
यह भी पढ़ें: अब मिनटों में मिलेगा AYUSH Grant? जानिए सरकार के नए पोर्टल की खासियत
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

