होमWellnessHome Remediesघमौरियों ने पीठ कर दी लाल...यहां जानें असरदार घरेलू उपाय

घमौरियों ने पीठ कर दी लाल…यहां जानें असरदार घरेलू उपाय

Why do heat rashes occur in the summer: गर्मियों में सबसे ज्यादा घमौरियां परेशान करती है. ये माथे, पीठ हाथ और पैरों पर ज्यादा निकलती है

Why do heat rashes occur in the summer: गर्मियों में सबसे ज्यादा घमौरियां परेशान करती है. ये माथे, पीठ हाथ और पैरों पर ज्यादा निकलती है. इनके होने से बॉडी में खुजली, जलन और लाल रैशेज पड़ जाते हैं. ये स्किन पर चुभन पैदा करती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि इन्हें कैसे कम करना है. क्या वे उपाय हैं जिनकी मदद से इन्हें कम किया जा सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार घमोरियां गर्मियों में इसलिए परेशान करती हैं क्योंकि इस मौसम में शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है. जब पसीना स्किन से ठीक से बाहर नहीं निकल पाता तो स्किन पर छोटे-छोटे लाल दाने उभर आते हैं. इन्हें ही घमौरियां कहा जाता है. ये घमौरियां खुजली, जलन और चुभन पैदा करते हैं, जिसे घमोरियां कहा जाता है.

बच्चों को ज्यादा सताती घमौरियां

घमौरियां बच्चों को ज्यादा सताती है. क्योंकि बच्चे बार-बार धूप, धूल और मिट्टी में खेलने के लिए घर से बाहर निकल जाते हैं. ऐसे में उन्हें पसीना, गर्मी और उमस के कारण उन्हें घमौरियां आ जाती है. वहीं बच्चों की स्किन नाजुक होती है अगर पसीना आता है तो उनकी स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे ये समस्या उन्हें परेशान करती है.

क्या उपाय करें?

ठंडे पानी से नहलाएं

घमौरियों को शांत करने के लिए आप बच्चों को ठंडे पानी से नहला सकते हैं. ठंडा पानी स्किन की गर्मी को शांत करता है. इसके अलावा ठंडा पानी पसीने और गंदगी को हटाकर स्किन के बंद पोर्स को साफ रखने में मदद करता है, जिससे नए दाने बनने की संभावना कम हो जाती है. यह स्किन को सूखा और साफ रखकर संक्रमण के खतरे को घटाने में मदद करता है. इसलिए गर्मियों में घमौरियों से बचाव और राहत के लिए ठंडे पानी से स्नान करना एक आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है.

चंदन का लेप

चंदन में नेचुरल गुण पाए जाते हैं. इसका लेप लगाने से घमौरियां कम होगी. स्किन में हो रही जलन, खुजली और चुभन कम करेगी. इसके अलावा चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर बैक्टीरिया के बढ़ने को रोकते हैं और संक्रमण से बचाव करते हैं. यह पसीने की वजह से होने वाली खुजली और जलन को भी शांत करता है. इसी कारण चंदन का लेप घमौरियों वाली जगह पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और दाने धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.

नारियल तेल और कपूर करेगा असर

घमौरियां की जगह पर आप नारियल का तेल और कपूर लगा सकते हैं. ये नूस्खा बड़ा काम आएगा. इसे लागने के लिए नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें, अब इसमें थोड़ा सा कपूर डालें. ठंडा होने के बाद इसे घमौरियाों वाली जगह पर लगाएं. बता दें कि नारियल के तेल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. वहीं इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे ये स्किन में ठंडक पहुंचाएगा.

लगाएं एलोवेरा जेल

अगर आपके घर में किसी को घमौरियां हो गई हैं तो उस जगह पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है. इसके लगाने से घमौरियां में राहत मिलेगी. इनके लगाने से पसीने आने की समस्या कम होगी और घमौरियां निकलने की समस्या कम होगी. इसके अलावा अगर आप बाहर जा रहे हैं तो खुजली भी परेशान नहीं करेगी. एलोवेरा लगाने से स्किन में ठंडक मिलेगा. कहीं बाहर जाने से पहले आप इसे लगा सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में होने लगता सिरदर्द, आजमाएं कुछ घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम

FAQs

सवाल: घमौरियां क्या होती हैं?

जवाब: घमौरियां त्वचा पर होने वाले छोटे-छोटे लाल दाने होते हैं, जो पसीने की ग्रंथियों के बंद होने से बनते हैं.

सवाल: घमौरियां किन जगहों पर ज्यादा होती हैं?

जवाब: घमौरियां गर्दन, पीठ, छाती, बगल, पेट, कमर और जांघों के बीच ज्यादा होती हैं.

सवाल: घमौरियों से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर: हल्के और ढीले कपड़े पहनने चाहिए, शरीर को ठंडा और सूखा रखना चाहिए और बार-बार स्नान करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments