होमWellnessFitnessगर्दन, कंधे और पीठ के दर्द से हैं परेशान? करें 10 मिनट...

गर्दन, कंधे और पीठ के दर्द से हैं परेशान? करें 10 मिनट प्रैक्टिस, आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे

Which yoga is best for back pain: आधुनिक जीवन शैली के चलते डेस्क जॉब की गिनती बढ़ गई हैं.

Which yoga is best for back pain: आधुनिक जीवन शैली के चलते डेस्क जॉब की गिनती बढ़ गई हैं. वहीं स्कूल हो या फिर ऑफिस का कोई काम सभी काम ऑनलाइन किए जाते हैं. जिसके कारण सिस्टम के सामने घंटों तक बैठा रहना पड़ता है. सिस्टम के सामने घंटों बैठे रहने से शरीर के ऊपरी हिस्से में अकड़न आ जाती है. गर्दन, कंधे, रीढ़ की हड्डी और पीठ में दर्द की समस्या होने लगती है. वहीं बॉडी का पोश्चर तक बिगड़ने लगता है. ऐसे में व्यक्ति किसी न किसी प्रकार की एक्सरसाइज और योग ढूंढता है.

अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो आयुष मंत्रालय की सलाह ले सकते हैं. आयुष मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए उत्तान मंडूकासन के अनगिनत फायदे बताए हैं. आयुष मंत्रालय ने बताया कि उत्तान मंडूकासन की प्रैक्टिस करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और कई तरह से हेल्थ बेनिफिट्स देता है.

उत्तान मंडूकासन करने का तरीका

उत्तान मंडूकासन करने के लिए पहले वज्रासन की मद्रा यानि घुटनों के बल योगा मैट पर बैठ जाएं. अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाए, पीठे की ओर ले जाएं और अपनी हथेलियों को कंधों के ऊपर रखें. इस दौरान आपकी पीठ और गर्दन सीधी होनी चाहिए. अब आप उत्तान मंडूकासन में आ गए हैं.

सावधानी बरतनी जरूरी

  • कमर, घुटने या पीठ में दर्द हो तो सावधानी से करें.
  • शरीर को ज़बरदस्ती पीछे न मोड़ें.
  • धीरे-धीरे और सामान्य श्वास के साथ अभ्यास करें.
  • भोजन के तुरंत बाद यह आसन न करें.
  • चक्कर आने या दर्द होने पर तुरंत रुक जाएं.
  • शुरुआत में किसी एक्सपर्ट की निगरानी में योग करना बेहतर होता है.

उत्तान मंडूकासन करने के फायदे

लंबे समय तक डेस्क के सामने बैठे रहने से पीठ, कंधे और गर्दन अकड़ जाती हैं. वहीं अगर आप रोजाना उत्तान मंडूकासन की प्रैक्टिस करते हैं तो आपके पीठ, गर्दन के दर्द में आराम मिलता है. इसके अलावा लंबे समय तक पीठ सीधी रखने से रीढ़ की हड्डी झुक जाती है, इस आसन की मदद से आप झुकी हुई रीढ़ की हड्डी का पोश्चर सही कर सकते हैं. इन योगासन की मदद से आपके पीठ, कंधे, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. कई लोगों को लंबों-घंटों तक बैठे रहने से शरीर में एक्सट्रा फैट जमा हो जाता है जिससे वह मोटापा का शिकार हो जाते हैं. अगर आपको अपने शरीर से एक्सट्रा फैट हटाना है तो भी आप ये योगासन कर सकते हैं. इसकी मदद से आप आसानी से एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही लोअर बॉडी में होता पेन? करें ये आसान एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

FAQs

सवाल: उत्तान मंडूकासन किस स्थिति में किया जाता है?

जवाब: यह आसन वज्रासन में बैठकर किया जाता है.

सवाल: उत्तान मंडूकासन का क्या लाभ है?

जवाब: यह छाती, फेफड़ों और पीठ को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है.

सवाल: उत्तान मंडूकासन करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?

जवाब: शरीर को ज़बरदस्ती पीछे नहीं मोड़ना चाहिए और दर्द होने पर अभ्यास रोक देना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments