होमHealth News6 घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा सोने से जल्दी...

6 घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा सोने से जल्दी बूढ़े हो जाएंगे आप! चौकांने वाली रिपोर्ट आई सामने

Risks Of Sleeping Too Much Or Too Little: नींद हमें दिनभर एक्टिव रखने का काम करती है. अगर हम भरपूर नींद लेने के बाद काम करते हैं तो पूरे दिन एक्टिव फील होता है.

Risks Of Sleeping Too Much Or Too Little: नींद हमें दिनभर एक्टिव रखने का काम करती है. अगर हम भरपूर नींद लेने के बाद काम करते हैं तो पूरे दिन एक्टिव फील होता है. थकान महसूस नहीं होती. लेकिन आजकल लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब है. नतीजा कुछ लोग कम नींद लेते हैं और कुछ लोग जरूरत से अधिक नींद लेते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि रात में बहुत कम सोने से या फिर जरूरत से अधिक सो लेने से क्या नुकसान होते हैं.

जानकारी के मुताबिक अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आपकी ये आदत आपकी बॉडी के जरूरी अंगों की उम्र तेजी से बढ़ाना शुरू कर देता है. इसपर एक स्टडी भी हुई है. ये स्टडी रिपोर्ट नेचर जर्नल में 13 मई को पब्लिश हुई. अब ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ये स्टडी क्या कहती है. आइए डिटेल में जानते हैं.

कम और ज्यादा सोने से क्या इफेक्ट पड़ता है

जारी हुई स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप ज्यादा सो लेते हैं या फिर कम सोते हैं दोनों ही केस में अफेक्ट आपके ब्रेन, हार्ट, फेफड़े और यहां तक कि इम्यून सिस्टम पर पड़ सकता है. रिसर्च बताती है कि सबसे कम खतरा उन लोगों में देखा गया है जो रोजाना करीब 6.4 से 7.8 घंटे की नींद लेते हैं. इस स्टडी को कोलंबिया यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ऑप रेडियोलॉजी जुनहाओ वेन ने लीड किया.

उम्र बढ़ने की रफ्तार हो जाती तेज

जुनहाओ वेन का कहना है कि हमारी रिसर्च में सामने आया कि बहुत कम या फिर बहुत ज्यादा सो लेने से शरीर के लगभग हर अंग पर असर पड़ता है. हर अंग के उम्र बढ़ने की रफ्तार तेजी से बढ़ जाती है. अब ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर कितनी देर सोना सही रहेगा. हालांकि अच्छी नींद ब्रेन और पूरी बॉडी को हेल्दी रखने में बेहद जरूरी है.

इस टेक्नोलॉजी का किया गया इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक रिसर्चर्स ने इस रिसर्च में एजिंग को मापने के लिए मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसमें टीम द्वारा 17 अलग-अलग ऑर्गन सिस्टम्स के लिए 23 बायोलॉजिकल क्लॉक्स तैयार किए. इन क्लॉक्स में स्कैनस ब्लड टेस्ट, बॉडी प्रोटीन से जुड़ी कई जानकारियां जोड़ी गई. नतीजा ये पता लगाया जा सका कि किसी इंसान के ऑर्गन उसकी असली उम्र के मुकाबले कितनी तेजी से बूढ़े हो रहे हैं.

क्या है हेल्दी स्लीप रेंज?

बता दें कि इस स्टडी में यूके बायोबैंक के करीब पांच लाख लोगों के हेल्थ डेटा का एनालिसिस किया गया था. वहीं रिजल्ट्स में यू-शेप पैटर्न सामने आया. यानी जो लोग 6 घंटे से कम सोते थे और जो 8 घंटे से अधिक सोते थे. दोनों में एजिंग की स्पीड अधिक पाई गई. तो फिर सही से कौन सो रहा है? ये सबसे बड़ा सवाल है. इसपर रिसर्च कहती है कि हेल्दी स्लीप रेंज 7 घंटे ही मानी गई है.

क्योंकि अगर आप कम नींद लेने वाले लोगों की कैटेगरी में हैं तो डिप्रेशन, एंग्जायटी, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर यहां तक की हार्ट डिजीज की समस्या का शिकार हो सकते हैं. वहीं कम और ज्यादा दोनों तरह की नींद फेफड़ों की बीमारियों जैसे क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और अस्थमा से भी जुड़ी मिली. इसके अलावा एसिड रिफ्लक्स जैसी पेट की समस्याओं का रिस्क भी बढ़ता पाया गया.

नींद का असर पूरी बॉडी पर पड़ता है

ये तो सभी जानते हैं कि नींद का असर हमारी पूरी बॉडी पर पड़ता है. हालांकि रिसर्चर्स ने बुजुर्गों के डेटा को भी एनालाइस किया जो कम नींद लेते थे. उनके डेटा में डिप्रेशन के रिस्क बढ़े होने की जानकारी सामने आई. रिसर्चर्स ने पाया कि कम नींद सीधे तौर पर डिप्रेशन को बढ़ा सकती है. रिसर्चर्स का मानना है कि कम और ज्यादा सोने वाले लोगों के लिए अलग-अलग तरह की हेल्थ केयर की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि स्टडी में ये साबित नहीं हुआ कि बूढ़ा होने की वजह सिर्फ नींद ही है. लेकिन स्लीपिंग हैबिट्स बढ़ती उम्र में हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में काफी मददगार साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या 20 मई को नहीं मिलेंगी दवाएं? बंद रहेंगे 8 लाख मेडिकल स्टोर्स! जानें कारण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments