होमHealth Newsक्या होता है इरिटेबल बाउल सिंड्रोम? जानें इस बीमारी के लक्षण

क्या होता है इरिटेबल बाउल सिंड्रोम? जानें इस बीमारी के लक्षण

Irritable Bowel Syndrome: IBS ये फंक्शनल गट डिसऑर्डर है. जिससे आज कई लग परेशान हैं. जानकारी के मुताबिक ये बीमारी हमारे पेट की बड़ी आंत को अफेक्ट करती है.

Irritable Bowel Syndrome 2026: IBS यानी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम ये फंक्शनल गट डिसऑर्डर है. जिससे आज कई लग परेशान हैं. जानकारी के मुताबिक ये बीमारी हमारे पेट की बड़ी आंत को अफेक्ट करती है. ऐसे में क्या है ये पेट की बीमारी आज वर्ल्ड IBS डे पर इसके बारे में विस्तार से जानेंगे. जानेंगे कि आखिर किन लोगों में इस बीमारी का खतरा अधिक बढ़ सकता है. साथ ही इसके लक्षण क्या है जिनकी पहचान कर आप इससे बच सकते हैं.

आपको बता दें कि साल 2010 में वर्ल्ड इरिटेबल बाउल सिंड्रोम डे की शुरुआत हुई थी. इसकी शुरुआक यूरोप की एक संस्था यूरोपियन फेडरेशन ऑफ क्रोहन एंड अल्सरेटिव कोलाइटिस एसोसिएशन की ओर से की गई थी. बस उसी दिन से हर साल 19 मई को दुनियाभर में करीब 50 से अधिक देशों में इसे मनाया जाता है. तभी से वर्ल्ड इरिटेबल बाउल सिंड्रोम डे मनाया जाता है.

IBS की समस्या क्यों होती है

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ये समस्या होती क्यों है? इसपर कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई फैटर्स इसके जिम्मेदार होते हैं. इसका सीधा कनेक्शन मेंटल स्ट्रेस से जुड़ा होता है. यानी अगर आप अधिक स्ट्रेस लेते हैं, तो ये समस्या हो सकती हैं. हालांकि स्ट्रेस को कम करने के लिए आप योगा या फिर मेडिटेशन कर सकते हैं. वहीं सिर्फ मेंटल स्ट्रेस से नहीं बल्कि अगर आप अपनी डाइट में हल्का बदलाव भी लाते हैं, तो भी ये समस्या आपको हो सकती है.

IBS के लक्षण क्या है?

अब इसके लक्षणों के बारे में जान लेते हैं जिसे पहचानकर आप इससे बच सकते हैं. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का जो लोग शिकार होते हैं उन्हें पेट दर्द या फिर ऐंठन महसूस होती है. अगर ऐसा महसूस हो तो आपको अलर्च हो जाना चाहिए. इतना ही नहीं गैस, पेट फूलना, इस तरह के लक्षण भी आईबीएस की समस्या की ओर ही इशारा करते हैं. कई बार इस समस्या के दौरान दस्त या फिर कब्ज जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. आप कैसे ध्यान रख सकते हैं. अगर आप खाना खाते हैं और खाना खाने के बाद अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए.

कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि ये केस कब अधिक बिगड़ जाता है. कब आपको डॉक्टर को चेक करवा लेना चाहिए. दरअसल अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किए आप डॉक्टर से इसे चेक करवा लें. क्योंकि देरी करना आपको काफी भारी पड़ सकता है. कुछ चीजों को नोटिस करना चाहिए जैसे वजन अगर कम हो रहा हो, मल यानी पॉटी में खून आ रहा हो, बुखार हो रहा हो. इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर से कंसल्ट करवा लेना चाहिए इसमें देरी नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या 20 मई को नहीं मिलेंगी दवाएं? बंद रहेंगे 8 लाख मेडिकल स्टोर्स! जानें कारण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments