होमHealth Newsखून की कमी पर आयुर्वेदिक इलाज ने दिखाया असर! ICMR Study में...

खून की कमी पर आयुर्वेदिक इलाज ने दिखाया असर! ICMR Study में बड़ा खुलासा

ICMR Annual Clinical Trial Meet 2026: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी (ICMR) ने 20 मई 2026 को “1st ICMR Annual Clinical Trial Meet 2026” का आयोजन किया.

ICMR Annual Clinical Trial Meet 2026: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी (ICMR) ने 20 मई 2026 को “1st ICMR Annual Clinical Trial Meet 2026” का आयोजन किया. इस कार्यक्रम की थीम थी, “International Clinical Trials Day: Focus on Integrative Medicine Clinical Trials/”इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के वैज्ञानिक, डॉक्टर, शोधकर्ता, नीति निर्माता, रेगुलेटरी एक्सपर्ट्स और हेल्थ सेक्टर से जुड़े कई विशेषज्ञ शामिल हुए.

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में क्लीनिकल ट्रायल्स यानी दवाओं और इलाज से जुड़े रिसर्च सिस्टम को मजबूत बनाना और इंटरग्रेटिव मेडिसिन पर वैज्ञानिक रिसर्च को बढ़ावा देना था. इस कार्यक्रम में V. K. Paul, Rajiv Bahl और Rajesh Kotecha समेत कई बड़े विशेषज्ञ मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में मजबूत क्लीनिकल रिसर्च सिस्टम, एथिकल गवर्नेंस और वैज्ञानिक प्रमाण आधारित इलाज की जरूरत है ताकि भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके.

खून की कमी पर हुई स्टडी

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात रही आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया यानी खून की कमी पर हुई एक बड़ी स्टडी की रिपोर्ट. यह रिसर्च ICMR और CCRAS द्वारा मिलकर की गई थी. इसमें लगभग 4,000 महिलाओं पर रिसर्च की गई, जिनकी उम्र 18 से 49 साल के बीच थी और जिन्हें मध्यम स्तर का एनीमिया था. इस Clinical Trial में आयुर्वेदिक दवाओं Punarnavadi Mandura और Drakshavaleha की तुलना सामान्य Iron Folic Acid दवाओं से की गई. 90 दिनों तक चली इस स्टडी में पाया गया कि आयुर्वेदिक उपचार भी सामान्य आयरन-फोलिक एसिड थेरेपी जितना ही प्रभावी साबित हुआ.

कार्यक्रम के दौरान एक नई रिपोर्ट भी लॉन्च की गई जिसका नाम था, “Advancing First-in-Human Phase 1 Clinical Trials in India.” इस रिपोर्ट में भारत में शुरुआती क्लीनिकल ट्रायल को बेहतर बनाने के सुझाव दिए गए. विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में क्लीनिकल ट्रायल को आगे बढ़ाने के लिए अप्रूवल प्रोसेस को आसान बनाना, रेगुलेटरी सिस्टम को मजबूत करना और अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है.

भारत हेल्थकेयर को मजबूत बनाने की दिशा में कर रहा काम

इसके अलावा ऑपरेशनल गाइडलाइंस फॉर सिंगल एथिक रिव्यू ऑफ मल्टीसेंटर रिसर्च इन इंडिया भी जारी की गईं. इन गाइडलाइंस का उद्देश्य देशभर में होने वाले बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए एथिकल रिव्यू प्रोसेस को आसान और एक जैसा बनाना है. कार्यक्रम में “Policy Uptake of Integrative Research Evidence” विषय पर एक पैनल चर्चा भी हुई, जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि वैज्ञानिक रिसर्च को कैसे हेल्थ पॉलिसी और इलाज में इस्तेमाल किया जाए. इस एनुअल क्लीनिकल ट्रायल मीट के जरिए ICMR ने यह संदेश दिया कि भारत Clinical Research, Innovation और Evidence-Based Healthcare को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: इंजेक्शन या इलाज में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के इस्तेमाल की अनुमति नहीं, सरकार का कंपनियों को बड़ा आदेश

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments