CDSCO Notice On Cosmetics Products: कॉस्मेटिक्स यानी ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को भारत में Drugs and Cosmetics Act, 1940 के तहत डिफाइन किया गया है. इसके अनुसार ऐसे प्रोडक्ट्स, जिन्हें शरीर पर लगाने, छिड़कने, स्प्रे करने या इस्तेमाल करने का उद्देश्य शरीर की सफाई, सुंदरता बढ़ाना, आकर्षक बनाना या लुक बदलना हो, उन्हें कॉस्मेटिक्स कहा जाता है.
इसमें उन चीजों को भी शामिल किया जाता है जो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का हिस्सा होती हैं. भारत में कॉस्मेटिक्स के निर्माण, बिक्री और आयात को Cosmetics Rules, 2020 के तहत नियंत्रित किया जाता है. यानी कोई भी कंपनी बिना तय नियमों के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट नहीं बेच सकती.
कॉस्मेटिक्स की श्रेणी में नहीं आते
सरकार ने साफ किया है कि इंजेक्शन के रूप में दिए जाने वाले प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स की श्रेणी में नहीं आते. किसी भी कॉस्मेटिक को इंजेक्शन के जरिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, चाहे वह किसी व्यक्ति द्वारा किया जाए, किसी ब्यूटी प्रोफेशनल द्वारा या फिर किसी एस्थेटिक क्लिनिक में. कॉस्मेटिक्स केवल त्वचा या शरीर के बाहरी हिस्से पर लगाने के लिए होते हैं.
कंपनियों के लिए सख्त निर्देश
इसके अलावा कॉस्मेटिक कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर गलत या भ्रामक दावे नहीं कर सकतीं. यानी ऐसा कोई दावा नहीं किया जा सकता जो लोगों को गुमराह करे. साथ ही प्रोडक्ट की पैकेजिंग या लेबल पर लिखी जानकारी को बदलना या मिटाना भी नियमों के खिलाफ है.
नियमों का उल्लंघन माना जाएगा
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल केवल सुंदरता बढ़ाने या साफ-सफाई के लिए किया जा सकता है.किसी बीमारी के इलाज या मेडिकल ट्रीटमेंट के रूप में इनका इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.
अगर किसी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, गलत दावे किए जाते हैं या इंजेक्शन के जरिए कॉस्मेटिक्स का उपयोग किया जाता है, तो यह कानून का उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित व्यक्ति या कंपनी पर कार्रवाई हो सकती है.
सरकार ने लोगों से की अपील
सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में ऐसी कोई गड़बड़ी दिखाई दे, तो इसकी जानकारी Regulatory Authority या State Licensing Authority को दें. शिकायत cosmetics@cdsco.nic.in पर भी भेजी जा सकती है.
यह भी पढ़ें: महिलाओं और बच्चों की हेल्थ पर भारत का बड़ा प्लान, जिनेवा में हुई अहम बैठक
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

