होमWellnessBeautySummer Skin Care: सनस्क्रीन का काम करेंगे ये फल, इन तरह से...

Summer Skin Care: सनस्क्रीन का काम करेंगे ये फल, इन तरह से करें इस्तेमाल

Which fruit is best for skin in summer: गर्मियों का मौसम हो और स्किन में टैनिंग न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

Which fruit is best for skin in summer: गर्मियों का मौसम हो और स्किन में टैनिंग न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं, ये सनस्क्रीन का काम करेगा. इनके सेवन से स्कीन में नेचुरल ग्लो आएगा.

गर्मियों में तेज धूप स्किन पर टैनिंग ही नहीं लाते बल्कि स्किन को रूखी और बेजान बना देते हैं. जिससे स्किन डैमेज हो जाती है. ऐसे में स्किन को बचाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का प्रयोग किया जाता है. ऐसे मौसम में सनस्क्रीन की मांग बढ़ जाती है. वहीं कई लोग इस प्रोडक्ट को खरीदने से चूक जाते हैं. अगर आप भी सनस्क्रीन को खरीदने में चूक गए हैं तो इस मौसम में कुछ फलों का सेवन स्किन ग्लो लाने में फायदा देगा. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन फलों का सेवन नेचुरल ग्लो लाने का काम करेगा. चलिए जानते हैं.

ब्लूबेरी

गर्मियों में ब्लूबेरी खाना स्किन के लिए फायदेमंद होगी. ब्लूबेरी में विटामिन C, विटामिन K, फाइबर, मैंगनीज़ और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ब्लूबेरी में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रैडिकल्स से बचाने में मदद करता है.

तरबूज

तरबूज गर्मियों में खूब बिकने वाला फल है. इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है. इसके सेवन से स्किन में कोलेजन तत्व बढ़ते हैं, जिससे स्किन चमकदार और जवान बनी रहती है. वहीं तरबूज में विटामिन A भी पाया जाता है, जो त्वचा को मुलायम रखने और सूखापन कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और फ्री-रैडिकल्स से बचाने में मदद करता है. ऐसे में ये एक सनस्क्रीन का काम भी करता है.

ऐसे बनाएं फेस पैक | Blueberry And Watermelon Face Pack

ब्लूबेरी फेस पैक

ब्लूबेरी का फेस पैक बनाने के लिए 4–5 ब्लूबेरी लें, अब उन्हें अच्छे से मैश कर लें. उसमें 1 चम्मच शहद या दही डाल लें. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को लगभग 15 मिनट चेहरे पर लगाएं. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. ये पेस्ट स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने का काम करेगा. आप अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकते हैं.

तरबूज फेस पैक

तरबूज का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच तरबूज का गूदा लें. उसमें एक चम्मच दही मिलाएं. दही गर्मियों में स्किन को ठंडक देने का काम करेगा. दोनों को अच्छे से मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 15–20 मिनट तक लगाकर रखें, फिर साफ पानी से धो लें. ये स्किन को ठंडक, नमी और ताजगी देने का काम करेगा. वहीं इसमें मौजूद गुण स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करेंगे.

UV किरणों से बचने के लिए क्या करें?

  • बाहर जाते समय छाता, टोपी, सनग्लासेस और फुल स्लीव कपड़े पहनना भी फायदेमंद होता है.
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएँ और तरबूज, खीरा, संतरा जैसे पानी व एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फल खाएं.
  • एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइज़र लगाने से त्वचा को ठंडक और नमी मिलती है. इन आदतों से टैनिंग, सनबर्न और समय से पहले झुर्रियों जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ब्यूटी में ग्रहण लगाते मुंहासे, गर्मियों में करते परेशान, फॉलो करें ये आसान टिप्स

FAQs

सवाल: विटामिन C त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है?

जवाब: विटामिन C त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है.

सवाल: कौन सा फल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है?

जवाब: Blueberry एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है.

सवाल: गर्मियों में कौन सा फल त्वचा को ठंडक देता है?

जवाब: Watermelon त्वचा को ठंडक और नमी देता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments