DGHS Advisory on Ebola Virus: इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. इसे लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO द्वारा इमरजेंसी कंसर्न घोषित किए जाने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार DGHS ने भी सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के लिए एडवाजरी जारी की.
जानकारी के मुताबिक ये हेल्थ एडवाइजरी उन यात्रियों के लिए है जो DR कांगो, युगांडा या फिर साउथ सूडान जैसे हाई रिस्क देशों से ट्रैवल करते हुए आ रही हैं. इस एडवाइजरी में साफ किया गया कि यदि किसी भी यात्री को बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी, दस्त, गले में खराश, खून बहने जैसे लक्षण अगर दिखाई दे तो उसे उसे इमिग्रेशन से पहले ही एयरपोर्ट पर हेल्थ ऑफिसर को रिपोर्ट करना होगा.
क्या भारत को इबोला से खतरा?
स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और साथ ही अन्य संबंधित विभाग भी इस वायरस को लेकर कड़ी निगरानी कर रहे हैं. इसी के साथ पब्लिक पब्लिक हेल्थ उपायों को मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या भारत में भी इबोला का खतरा है? इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि नहीं फिलहाल भारत में इसका खतरा नहीं है. क्योंकि अब तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है. जिसे देखते हुए भारत में खतरा कम माना जा रहा है. लेकिन बावजूद इसके सावधानी बरतना और निगरानी रखना जरूरी है.
एडवाइजरी में क्या कहा गया?
जान लेते हैं कि आखिर इस एडवाइजरी में क्या कहा गया है तो जानकारी के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति संक्रमित मरीज के खून, उल्टी या फिर अन्य फ्लूइड के संपर्क में आता है तो उसपर कड़ी नजर रखी जाएगी. सरकार ने ये साफ किया कि भारत में आने के 21 दिनों बाद किसी मरीज को लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए. साथ ही अपनी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी दें. बता दें कि एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है. इबोला एक बेहद खतरनाक बीमारी है इसलिए केंद्र सरकार ने यात्रियों से हेल्थ स्क्रीनिंग में पूरा सहयोग करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: इंजेक्शन या इलाज में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के इस्तेमाल की अनुमति नहीं, सरकार का कंपनियों को बड़ा आदेश
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

