Hart Beating Fast: कई बार ऐसा लगता है कि हमारी सांस बेकाबू होने लगी हैं. अगर ऐसा महसूस हो तो इसे हल्के में लेना भारी हो सकता है. क्योंकि शरीर किसी भी बीमारी से पहले हमें एक संकेत जरूर देता है. ऐसा ही संकेत संभव है कि आपको भी मिल रहा हो. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या दिल की धड़कनों का बहुत तेज चलना या फिर बहुत धीमा चलना किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है? क्योंकि आमतौर पर लोग दिल से संबंधित बीमारी को हार्ट अटैक से जोड़कर देखते हैं.
लेकिन ये हर बार जरूरी नहीं कि दिल अगर आपको कुछ संकेत दे रहा है तो वो हार्ट अटैक ही हो. कई बार दिल किसी अन्य बीमारी का भी इशारा आपसे कर सकता है. कई अन्य बीमारियां भी हमारे दिल को परेशान कर सकती है. ऐसी ही एक बीमारी का बात आज हम आपसे करने वाले हैं. इसपर बीमारी पर फिट रहे इंडिया ने नोएडा मेदांता हॉस्पिटल में डायरेक्टर ऑफ कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी के डॉक्टर अमित चौधरी से खास बातचीत की. क्या और कौन सी वो बीमारी है जिसके बारे में एक्सपर्ट ने बताया आइए डिटेल में जान लेते हैं.
यहां देखें पूरा VIDEO:
दिल की धड़कन का बेकाबू होना बीमारी?
कुछ लोगों को रोजाना अपनी दिल की धड़कन तेज सुनाई या फिर महसूस होती है. क्या ये किसी बीमारी का लक्षण है? इसपर डॉक्टर अमित बताते हैं कि कुछ मामलों में हार्ट बीट फील होना ये नॉर्मल भी हो सकता है. लेकिन कई मामलों में ये किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. उन्होंने बताया कि अगर किसी मरीज को ये परेशानी जरूरत से अधिक बार हो रही है, और आपको बेचैनी भी हो रही है, तो ये नॉर्मल नहीं है.
डॉक्टर ने उदहारण देते हुए कहा कि अगर आप नॉर्मल बैठे हैं कोई हैवी काम नहीं कर रहे जैसे आप अभी बाथरूम से होकर आए और आपकी सांस फूलने लगे तो इसे नॉर्मल समझन लेना गलती साबित हो सकता है. लेकिन अगर आप 3 किलोमीटर की दौड़ लगाने के बाद बैठे हैं और फिर आपकी सांस फूल रही है, तो ये नॉर्मल है. यानी आपको सिचुएशन पहचाननी है कि क्या मसूस आप कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बाहर धूप से आकर क्यों नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी? इस तरह पहुंचा रहा नुकसान
FAQs
1. दिल की धड़कन अचानक क्यों बढ़ जाती है?
दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे स्ट्रेस, घबराहट, कैफेन-शराब का अधिक इनटेक, एनर्जी ड्रिंक्स या शराब का अधिक सेवन, बुखार या फिर डिहाइड्रेशन
2. धड़कन तेज होने पर तुरंत क्या करें?
यदि स्थिति गंभीर नहीं है, तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. जैसे गहरी सांस लेना, पानी पीना. लेकिन गंभीर मामलों में डॉक्टर को दिखाना उचित रहेगा.
3. कब जाएं डॉक्टर के पास?
गंभीर मामलों में आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए अगर आपको ये लक्षण दिखें जैसे तेज धड़कन, सीने में दर्द, भारीपन, सांस लेने में समस्या होना, चक्कर आना, धुंधला दिखना, बेहोश होना, अचानक से ज्यादा पसीना आना.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

