What to do if stung by a honeybee: कुछ कीड़े-मकौड़े काट लें तो शरीर पर लाल रैशेज, सूजन, और भयंकर दर्द होने लगता है. इन कीड़े-मकौड़ों में कई नाम याद आते हैं. जैसा कि मच्छर, मधुमक्खी, या अन्य प्रकार के जीव-जंतु लेकिन मच्छर के काटने पर जितना दर्द नहीं होता उससे कई ज्यादा दर्द और सूजन मधुमक्खी के काटने पर होता है. छोटी-सी दिखने वाली मधुमक्खी जब काटती है तो उसका असर बहुत बड़ा दिखाई देता है. ये मधुमक्खियां हमें कहीं भी मंडराती हुई दिखाई दे जाती है. घर की बालकनी, घत, या फिर बाग-बगीचों में, इसके अलावा ये मधुमक्खियां हमें कहीं बाहर के रास्ते पर भी दिखाई दे जाती है. ऐसे में डर ये होता है कि क्या उपचार क्या जाए.
दरअसल मधुमक्खियों के काटने पर ज्यादातर हमें घर और नानी-दादी के नुस्खे याद आते हैं. लेकिन क्या उन तरीको अप्लाई करना सही है? आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मधुमक्खियों के काटने पर घबराने की बजाए किन तरीको को तुरंत अपनाना चाहिए. क्या सावधानी रखनी चाहिए?
मधुमक्खी के काटने पर क्या होता है?
आपने अक्सर किसी न किसी को ये कहते हुए सुना होगा कि मधुमक्खी काटने पर अपना डंक छोड़ देती है. जिससे उस जगह सूजन बढ़ जाती है. अगर वह डंक निकल जाए तो सूजन कम हो सकती है. दरअसल ये बात बिल्कुल सही है, जब मधुमक्खी किसी को काटती है तो वह अपना डंक स्किन पर छोड़ देती है, जिससे उस जगह की स्किन में सूजन आ जाती है. इसके अलावा वह स्किन लाल और दर्द से भर जाती है.
मधुमक्खी के काटने पर क्या करें?
अगर आपको कभी अचानक से आकर मधुमक्खी काट लें तो आपके उस जगह को ध्यान से देखना है. अगर किसी प्रकार का कोई डंक दिखाई दे तो उसे तुरंत निकाल दें. नहीं वह समय के साथ स्किन पर सूजन बढ़ाने का काम करेगी. ध्यान रखें कि आपको उस स्किन को रगड़ना नहीं है, क्योंकि मधुमक्खी के काटने पर व्यक्ति तुरंत उस जगह खुजलाने लगता है. ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है. वह डंक स्किन में अंदर की तरफ जा सकता है.
फॉलो करें ये स्टेप
- सबसे पहले डंक निकालें. स्किन को रगड़े ना, ना ही खुजली करें.
- डंक निकालने के बाद इस जगह को अच्छे से साफ पानी से धोएं.
- ये तरीका इंफेक्शन होने के खतरे को कम करेगा.
- अक्सर कई लोगों को तुरंत सूजन आ जाती है. ऐसे में उस जगह को ठंडे पानी से सेंक लें. ताकि सूजन और दर्द में राहत मिल सके.
बरतें सावधानी
कई लोग मधुमक्खी के काटने पर डर जाते हैं, घबरा जाते हैं. कि अब उस जगह पर सूजन आ जाएगी. ऐसे में वह फटाफट से खट्टी चीजें लगाने लगते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत साबित हो सकता है. इसलिए मधुमक्खी के काटने पर किसी तरह के तरीके को न आजमाएं. वहीं डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ न करें. अगर काटने वाली जगह पर खुजली जरूरत से ज्यादा हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं या फिर एंटी-एलर्जी दवा लें.
यह भी पढ़ें: घमौरियों ने पीठ कर दी लाल…यहां जानें असरदार घरेलू उपाय
FAQs
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

