Heatwave Tips: भीषण गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप और लू के बीच लगातार मौसम विभाग की ओर से भी लगतार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं नौपता को शुरू होने में भी कुछ ही दिनों का समय बचा है. नौतपा गर्मियों के 9 सबसे गर्म दिन होते हैं. जीसमें हाल और भी बुरा होने वाला है. अब ऐसे में जब घर से बाहर निकलना हो तो सौ बार सोचना पड़ता है.
खासतौर पर अगर जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें. लेकिन जो लोग जॉब पर जाते हैं जिन्हें बाहर काम करना पड़ता है उनके पास दूसरा कोई रास्ता है ही नहीं. ऐसे में अगर आप भी इसी किसी कैटेरगरी में आते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए. कुछ बातों का ख्याल आपको रखना चाहिए. जिसके बाद आप इस गर्मी से आसानी से लड़ाई कर सकते हैं.
9 से 5 चैलेंज से कम नहीं
जो लोग 9 टू 5 वाली जॉब करते हैं या फिर जो लोग 9 से 11 के समय के बीच घर से बाहर निकलते हैं, उनके लिए बाहर निकलना किसी चैलंज से कम नहीं है. क्योंकि ये ऐसा समय है जब धूप तेज गर्मी से महौल को ताप देता है. गर्म हवा, सड़कों पर मिलने वाला ट्रैफिक. ये सभी चीजें एक व्यक्ति की एनर्जी खीचने और उसे इरिटेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती. एनर्जी लेवल भी काफी डाउन हो जाता है. जिसे सिर्फ पानी पीकर ही नहीं संभाले जा सकता. कई एक्सपर्ट्स आपसे कहेंगे कि गर्मियों में सिर्फ पानी पीना ही नहीं काफी होता. इस गर्मी से लड़ने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे जब आप घर से बाहर निकले तो डिहाइड्रेशन, चक्कर न आने की समस्या थकान होने की परेशानी का सामना आपको न करना पड़े क्या है वो सावधानियां आइए जान लेते हैं.
इन चीजों का रखें खास ख्याल
घर से बाहर निकलते समय अपने पास जरूरी सामान रखना न भूलें जैसेः
पानी की बोतलः ये करना सबसे आम है. भले ही किसी अन्य सामान को एक बार अपने बैग में न रखें. लेकिन पानी की बोतल होना बहुत जरूरी होता है. अगर संभव हो पाए तो इसमें ORS या फिर कोई भी इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक को भी शामिल कर सकते है. साथ ही जब बाहर निकले तो थोड़ा थोड़ा इसका सेवन करते जाएं. ये शरीर में एनर्जी बनाए रखेगा.
टॉवल: अपने बैग में गीला टॉवल रखें. हालांकि बैग में बदबू न आए इसके लिए आप किसी दूसरे बैग में पैक करके इसे रख सकते हैं. लेकिन टॉवल और गमछा साथ रखें. जिससे कि जब पसीना आए तो उससे पोंछ सके और गीला टॉवल गर्मी से राहत दिला सकता है.
हल्के कपड़े डालेंः ऐसे मौसम में जितने हल्के कपड़े हो सके उन्हें वियर करें. क्योंकि लाइट रंग के कपड़े शरीर को राहत दिला सकते हैं. तेज या फिर डार्क कलर वाले कपड़े शरीर के टेंप्रेचर को भी बढ़ा देते हैं.
बैग में रखें खाने का सामानः इतना ही नहीं अपने बैग में कुछ स्नैक्स रखें. जैसे भुने हुए चने, ड्राईृ-फ्रूट्स या फिर एनर्जी बार. इसके सेवन से कमजोरी नहीं आती और चक्कर आने की समस्या नहीं होती.
यह भी पढ़ें: क्या होती है हीट वेव? जानें क्या है इससे बचने के उपाय
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

