होमWellnessFitnessBest Exercise: महिलाओं के लिए ये एक्सरसाइज खतरनाक, फिट रहने के लिए...

Best Exercise: महिलाओं के लिए ये एक्सरसाइज खतरनाक, फिट रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Best Exercise For Women: फिटनेस को अक्सर पुरूषों से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन बदलते समय में महिलाएं भी जिम में पसीना बहाती हुई अक्सर दिख ही जाती है.

Best Exercise For Women: फिटनेस को अक्सर पुरूषों से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन बदलते समय में महिलाएं भी जिम में पसीना बहाती हुई अक्सर दिख ही जाती है. ऐसे में महिलाओं को वर्कआउट करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की इंजरी न हो.

दरअसल आज के समय में इंटेंसिटी एक्सरसाइज या HIIT (High Intensity Interval Training) एक्सरसाइज का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है. लेकिन क्या महिलाओं के लिए इस प्रकार की एक्सरसाइज करना सही है? क्या उन्हें ऐसी एक्सरसाइज करने की सलाह देनी चाहिए. अगर आप भी ऐसी एक्सरसाइज करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि हाई इंटेंसिटी इंटर्वल ट्रैनिंग एक्सरसाइज करनी कितनी सही है?

महिलाओं के लिए कितनी सही इंटेंसिटी एक्सरसाइज?

कई लोगों के घरों में महिलाएं भी जिम जाती हैं. लेकिन क्या 40 पार की महिलाओं के लिए जिम में हाई लेवल की एक्सरसाइज करना सही है? एक्सपर्ट कहते हैं कि 40 प्लस महिलाओं को हाई इंटेंसिटी वर्कआउट नहीं करना चाहिए. क्योंकि इस उम्र में उनके शरीर के लिए सही नहीं है, उन्हें इंजरी हो सकती है. इसके अलावा कॉटिसोल लेवल स्पाइक होने का भी खतरा रहता है. वहीं इस उम्र में शरीर में तेजी से हार्मोनल चेंजिग होते हैं. जिससे हार्मोन इंबैलेंस हो सकते हैं.

किन महिलाओं के लिए खतरनाक

दरअसल ये एक्सरसाइज सभी पर लागू हो ऐसा भी नहीं है क्योंकि हर महिला की लाइफस्टाइल और स्ट्रेस लेवल अलग होता है. इसके अलावा इस उम्र में महिलाएं मेनोपॉज से गुजर रही होती हैं. ऐसे में उनके शरीर में तेजी से हार्मोनल बदल रहे होते हैं. इसलिए एक्सपर्ट की सलाह से एक्सरसाइज करनी चाहिए. वहीं जिन महिलाओं की लाइफस्टाइल पहले से ही थकान भरी है उन्हें हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग करने सही नहीं होता. क्योंकि आपका शरीर पहले से ही थका हुआ है. ऐसे में ये एनर्जेटिक एक्सरसाइज करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए इस उम्र में हेल्दी रहने के लिए हल्की और आसान एक्सरसाइज करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगा.

हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज के फायदे

इस एक्सरसाइज के अनेकों फायदे हैं जैसे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, मसल्स मजबूत होती है. इसके अलावा ये एक्सरसाइज तेजी से फैट बर्न करती है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में ऑक्सीजन लेवल बना रहता है. हाई इंटेंसिटी वर्कआउट मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर पूरे दिन अधिक एनर्जी खर्च करता है. रोजाना की प्रैक्टिस से फिटनेल लेवल बढ़ता है और शरीर एक्टिव और हेल्दी बना रहता है. लेकिन बढ़ती उम्र में किसी एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इस एक्सरसाइज को करना सही माना जाता है.

40 प्लस की महिलाएं अपनाएं ये टिप्स

  • रोज़ 30–45 मिनट वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करें
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (हल्के वेट) हफ्ते में 2–3 बार करें
  • संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम शामिल हो
  • पर्याप्त पानी पिएं (दिन में 7–8 गिलास)
  • जंक फूड, ज्यादा चीनी और तले-भुने खाने से बचें
  • नींद पूरी लें (7–8 घंटे)
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन या प्राणायाम करें
  • नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें
  • दिनभर एक्टिव रहें, लंबे समय तक बैठकर न रहें
  • धूप में थोड़ी देर टहलें ताकि विटामिन D मिले

यह भी पढ़ें: बच्चों में पहचानें मेंटल हेल्थ के शुरूआती लक्षण, फॉलो करे ये टिप्स

FAQs

सवाल: 40 प्लस महिलाओं को कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?

जवाब: रोज़ 30–45 मिनट एक्सरसाइज करना पर्याप्त है, जिसमें कार्डियो, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का संतुलन होना चाहिए.

सवाल: क्या 40 प्लस उम्र में वेट ट्रेनिंग की जा सकती है?

जवाब: हां, हल्के से मध्यम वेट के साथ वेट ट्रेनिंग की जा सकती है। यह हड्डियों को मजबूत करती है और मसल लॉस को रोकती है.

सवाल: 40 प्लस महिलाओं के लिए कौन सी एक्सरसाइज सबसे सुरक्षित है?

जवाब: 40 प्लस महिलाओं के लिए वॉकिंग, योग, हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग सबसे सुरक्षित और फायदेमंद एक्सरसाइज हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments