होमWellnessFitnessबच्चों में पहचानें मेंटल हेल्थ के शुरूआती लक्षण, फॉलो करे ये टिप्स

बच्चों में पहचानें मेंटल हेल्थ के शुरूआती लक्षण, फॉलो करे ये टिप्स

How to improve child mental health: बच्चा हो या फिर बड़ा मेंटल हेल्थ सभी के लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि शरीर के लिए मानसिक तौर पर ठीक रहना भी जरूरी है.

How to improve child mental health: बच्चा हो या फिर बड़ा मेंटल हेल्थ सभी के लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि शरीर के लिए शारीरिक फिट रहना जितना जरूरी है उतना ही दिमाग का फिट रहना भी जरूरी है. इसलिए अपना हो या बच्चों का किसी का भी मेंटल हेल्थ इग्नोर न करें. वहीं मेंटल हेल्थ बच्चों के लिए बहुत जरूरी हो जाती है क्योंकि उनका दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता. उनकी मेंटल हेल्थ विकास की अवस्था में होती है. वहीं वह अपनी भावनाओं को सही ढ़ंग से व्यक्त भी नहीं कर पाते, ऐसे में उनका ध्यान रखना जरूरी हो जाता है. कुछ लक्षणो की पहचान करके आप अपने बच्चों की मेंटल हेल्थ आसानी से समझ सकते हैं.

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार बच्चे अपने मन की बात घरवालों से भी नहीं कह पाते, क्योंकि उन्हें डर लगता है कि उन्हें कमजोर समझा जाएगा, या फिर बड़ा नहीं समझा जाएगा. ऐसे में पैरेंट्स को ये समझना बहुत जरूर है कि मेंटल हेल्थ भी उतनी ही जरूरी है जितनी बच्चा का शारीरिक विकास. इसलिए बच्चे के व्यवहार को देखकर आप बच्चे की मेंटल हेल्थ पता लगा सकते हैं. व्यवहार ही मानसिक तनाव या मेंटल हेल्थ का सबसे बड़ा संकेत देता है.

पहचाने शुरुआती लक्षण

जब बच्चों का मेंटल हेल्थ बिगड़ने लगता है तो ये स्ट्रेस में बदल सकता है. इसलिए सही समय पर व्यवहार के जरिए इसकी पहचान करें. पहचान करने के लिए आपको कुछ शुरूआती लक्षण पहचानने होंगे. बच्चों का व्यवहार ध्यान से नोटिस करें. उनके स्वाभाव और आदत को नोटिस करें. अगर बच्चा चिड़चिड़ा दिखे रहने लगे, अकेला रहने लगे, दोस्तों या परिवार से दूरी बनाने लगे. अपनी पसंद की चीज़ों में रूची न दिखाएं. इसके अलावा समय पर खाना न खाएं, रात-रात भर सोएं ना ये सभी मेंटल हेल्थ के लक्षण होते हैं. सिर दर्द या पेट दर्द की शिकायत भी मेंटल हेल्थ बिगड़ने के संकेत देते हैं. अक्सर पैरेंट्स की आदत होती है कि वह इन लक्षणों को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना बच्चा की मेंटल हेल्थ बिगड़ने की ओर इशारा करता है.

अपनाएं ये तरीके

  • बच्चों में मेंटल हेल्थ न बिगड़े इसके लिए बच्चों के साथ खुलकर बात करें. ताकि वह अपनी भावनाएं बिना डर के बता सकें. घर का माहौल शांत, सुरक्षित और प्यार भरा रखें, जिससे बच्चे मानसिक रूप से सुरक्षित महसूस करें.
  • बच्चों पर बहुत ज्यादा पढ़ाई या किसी भी चीज़ का दबाव नहीं डालें. बल्कि उन्हें खेलने और आराम करने का भी पूरा समय दें. उन्हें शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करें. सिर्फ घर में खेलने के लिए ही नहीं बल्कि घर से बाहर जाकर खेलने के लिए भी कहें.
  • इसके साथ ही बच्चों की नींद पूरी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अच्छी नींद दिमाग औऱ शरीर दोनों के विकास के लिए बहुत जरूरी है.
  • बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम लिमिड करें. ताकि उनके दिमाग का विकास सही गति में हो सके.
  • अगर बच्चे में लगातार उदासी, डर या व्यवहार में बड़ा बदलाव दिखे, तो समय पर किसी मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

यह भी पढें: गर्मियों में दिल की सेहत बनाएंगे ये एक्सरसाइज, बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से घटेगा

FAQs

सवाल: कब बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

जवाब: जब बच्चे में लगातार उदासी, डर या व्यवहार में बदलाव दिखे तो विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए.

सवाल: बच्चों की मेंटल हेल्थ के लिए कौन सी गतिविधियाँ फायदेमंद हैं?

जवाब: Physical activity, खेलकूद, ड्रॉइंग और म्यूजिक जैसी गतिविधियाँ फायदेमंद होती हैं.

सवाल: बच्चों की मेंटल हेल्थ सुधारने का सबसे जरूरी तरीका क्या है?

जवाब: बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करना और उन्हें भावनात्मक सपोर्ट देना सबसे जरूरी तरीका है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments