होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: Cosmetic Treatment से खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: Cosmetic Treatment से खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. CDSO ने कोस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इंजेक्शन के रूप में करने पर रोक लगाई है.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. CDSO ने कोस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इंजेक्शन के रूप में करने पर रोक लगाई है. इसे लेकर एक नोटिस जारी किया गया है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. क्या स्ट्रेस के कारण महिलाएं डिप्रेशन का कारण बनती हैं या हार्मोनल बदलाव भी इसके जिम्मेदार हो सकते हैं? जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. क्या RO का पानी पीना सेफ है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे CDSCO ने जारी किया नोटिस

कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. इसपर सतर्कता बरतते हुए CDSCO ने कोस्मेटिक प्रोडक्ट को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के अनुसार किसी भी कोसमेटिक प्रोडक्ट, इंजेक्शन का इस्तेमाल ट्रीटमेंट के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए. इसकी परमिशन नहीं होगी. सरकार ने ऐसा कदम इसलिए उठाया है क्योंकि पिछले कुछ समय में स्किन ग्लो, एंटी एजिंग, फेयरनेस यहां तक की ब्यूटी एनहांसमेंट के नाम पर कई कोसमेटिक प्रोडक्ट्स को इंजेक्शन्स को ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक कई क्लीनिक्स और ब्यूटी सेंटर्स ऐसा कर रहे थे और वो भी बिना मेडिकल अप्रूवल के. नतीजा इंफेक्शन, अलर्जी, यहां तक की गंभीर साइड इफेक्ट्स का खतरा बढ़ रहा था.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे महिलाओं में किस कारण होता है डिप्रेशन

क्या महिलाओं में होने वाला Depression सिर्फ तनाव और चिंता की वजह से होता है? या इसके पीछे शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस भी जिम्मेदार हो सकते हैं? एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिलाओं में डिप्रेशन का खतरा कई बार शरीर के हार्मोनल बदलावों से भी जुड़ा होता है. आखिर कैसे Hormones दिमाग और मूड को प्रभावित करते हैं? और किन महिलाओं को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है? जानेंगे इस खास रिपोर्ट में.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे RO का पानी सेफ है?

कुछ लोग RO के पानी को बहुत सेफ मानते हैं और उसपर आंख बंद करके भरोसा करते हैं. लेकिन अब इसपर आईआईटी मद्रास के साइंटिस्ट ने बड़ी चेतावनी जारी की है. जानकारी के मुताबिक साइंटिस्ट ने कुछ रिसर्च की है. जिसके मुताबिक पानी के सैंपल्स में ई-कोलाई नाम का बैक्टीरिया पाया गया. अगर आप ऐसा समझते हैं कि RO के पानी में किसी तरह का बैक्टीरिया नहीं आ सकता तो ये जानकारी आपकी आंखें खोल देगी.

दरअसल कुछ लोग RO के पानी को स्टोर करके किन्हीं बर्तन में रख देते हैं. नतीजा लंबे समय तक रखे उस पानी में बैक्टीरिया पनप सकते हैं. जिसमें ई-कोलोई नाम के इस बैक्टीरिया का जिक्र किया गया. ये बैक्टीरिया उन बर्तनों में पाया जाता है जब किसी में गंदगी हो, या गलत तरीके से उसे हैंडल किया हो. इस तरह उसका खतरा और भी बढ़ जाता है. रिसर्च के लिए.. लिए गए सैंपल्स में हर तीन में से एक सैंपल में ई-कोलाई नाम का बैक्टीरिया पाया गया. जिसके कारण पानी गंदा हुआ. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है. ये जानने की जरूरत है कि अगर आप RO का पानी पी रहे तो जरूरी नहीं कि वो सेफ होगा.

यह भी पढ़ें: क्या सच में चाय पीने के बाद दूर हो जाती थकान? या महज दिमाग का फितूर

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments