होमHealth Newsक्या सच में चाय पीने के बाद दूर हो जाती थकान? या...

क्या सच में चाय पीने के बाद दूर हो जाती थकान? या महज दिमाग का फितूर

International Tea Day 2026: काम का प्रेशर हो, या ट्रैवल करके आकर होने वाली थकान हो. चाय मिल जाए तो थकावट दूर हो जाए. ऐसे शब्द कहते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा.

International Tea Day 2026: काम का प्रेशर हो, या ट्रैवल करके आकर होने वाली थकान हो. चाय मिल जाए तो थकावट दूर हो जाए. ऐसे शब्द कहते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा. कुछ का ऐसा कहना होता है कि सुबह उठकर चाय न मिले तो पूरा दिन सिर दर्द, भारी-भारी थकान महसूस होना. इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. कई लोग आपको ऐसा कहते हुए कहीं न कहीं मिल ही जाएंगे.

दूसरी ओर जब ऐसे लोगों को चाय की एक चुस्की मिल जाए तो उन्हें लगता है कि शरीर को एनर्जी मिल गई हो. जैसे थकान दूर हो गई हो. सोचने वाली बात है कि आखिर ऐसा क्यों होता है. कई लोग अपनी थकान को दूर करने के लिए चाय का सेवन करते हैं. उन्हें लगता है कि इससे एनर्जी मिलेगी. लेकिन क्या ऐसा सच में होता है या ये महज हमारे दिमाग का फितूर है? आइए जानते हैं.

चाय पीने से एनर्जी मिलती है

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि चाय पीने के बाद तरोताजा महसूस कर रहे हैं. एकदम फ्रेश फील करते हैं, तो बता दें कि इसके पीछे साइंस छिपी हुई है. दरअसल चाय में कैफीन मौजूद होता है. यही कैफीन हमें कुछ देर के लिए हमारे फोकस और अलर्टनेस को बढ़ा देता है. वहीं हमारे माइंड में भी एडेनोसिन नाम का न्यूरोकैमिकल होता है. ये वही कैमिकल है जो हमें बताता है कि थकान हो रही है या फिर हमें नींद आ रही है. अब जब हम अपने डेली लाइफ के काम को कर रहे होते हैं, तो इस कैमिकल का लेवल बढ़ता है. नतीजा हमें लगता है कि ये थकावट है. इस थकावट को मिटाने के लिए कुछ लोग चाय पी लेते हैं. और जब चाय पीते हैं तो चाय में मौजूद कैफीन दिमाग में जाता है और इस कैमिकल के रिसेप्टर्स को ब्लॉक कर देता है.

इसलिए महसूस करते हैं एनर्जेटिक

जब हम थकान महसूस कर रहे होते हैं और चाय की चुस्की लेते हैं, तो हम खुद को इसी कारण से एनर्जेटिक महसूस करने लगते हैं. यही कारण है कि चाय हमें थकान के एहसास को कम करने का काम करती है. हालांकि ये जानना जरूरी है कि चाय का असर सिर्फ केमिकल्स तक ही नहीं लीमिट होता. क्योंकि चाय पीते समय कुछ ही देर के लिए सही लेकिन हम स्ट्रेस से दूर हो जाते हैं, ब्रेक मिल जाता है. इसलिए सिर्फ कैमकिल्स तक सीमित नहीं बल्कि इसके साथ इमोशंस भी जुड़े होते हैं.

डिपेंड हो जाना खतरनाक

अब अगर आप चाय को सिर्फ एक एनजॉय के तौर पर सेवन करते हैं, तो ठीक है. लेकिन इसपर पूरी तरह निर्भर रहना नुकसानदेह हो सकता है. क्योंकि कुछ लोगों को जब चाय नहीं मिलती तो थकान, चिड़चिड़ापन, सुस्ती, तेज सिरदर्द होने लगती है. यानी ये इस बात का सिग्नल है कि आपका शरीर कैफीन का आदी हो चुका है. इस कारण अलर्ट रहना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: डॉक्टर्स हो रहे मानसिक तनाव का शिकार! खास अभियान की हुई शुरुआत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments