What Is Milia: गर्मियों में टैनिंग जैसी समस्या तो आम है. वहीं धूल, प्रदूषण और मिट्टी की वजह से एक्ने की समस्या भी हो जाती है. क्या आपकी स्किन पर छोटे, कठोर, सफेद या पीले रंग के दाने हो जाते हैं. ये अक्सर आंखों के नीचे, गालों और नाक पर निकल आते हैं. आपको बता दें कि ये एक्ने नहीं होते बल्कि स्किन के नीचे फंसे केराटिन यानि प्रोटीन या डेड सेल्स के छोटे सिस्ट होते हैं. इन्हें मिलिया कहा जाता है.
दरअसल गर्मियों के दिनों में स्किन केयर करना जरूरी हो जाता है क्योंकि गर्मी, उमस और चिपचिपाहट के कारण कई तरह की समस्या हो जाती है, जिससे स्किन का ग्लो चला जाता है. ज्यादा पसीना, धूल-मिट्टी के कारण स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं. जिससे स्किन पर पिंपल्स, रैशेज, सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्या हो जाती है. ऐसे में स्किन केयर करना जरूरी है. ताकि स्किन साफ-सुथरी और फ्रैश रहे. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि मिलिया होने पर किस तरह के टिप्स फॉलो करने चाहिए और उन्हें कैसे बचाएं.
मिलिया होने पर क्या करें? | What to do if you have milia?
मिलिया होने पर उन्हें दबाए नहीं. पस निकालने की कोशिश न करें. क्योंकि उनमें से पस नहीं निकलता, ऐसा करने से स्किन में जलन, दाग धब्बे और रैशेज जैसी समस्या हो सकती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना स्किन केयर करना जरूरी है.
फॉलो करें ये टिप्स | Follow these tips
- चेहरे को दिन में 2 बार हल्के फेसवॉश से साफ करें.
- भारी, ऑयली और कॉमेडोजेनिक क्रीम/मेकअप से बचें.
- स्किन को एक्सफोलिएट करें.
- चेहरे को ज्यादा न रगड़ें और न ही दाने फोड़ें.
- सनस्क्रीन रोज़ लगाएं, खासकर बाहर निकलते समय.
- हल्का, जेल-बेस्ड मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करें.
- बहुत ज्यादा तेलीय या मीठा खाना कम करें.
- साफ तकिया कवर और तौलिया इस्तेमाल करें.
मिलिया होने से ऐसे बचाएं | How to Prevent Milia
एक्सपर्ट के अनुसार मिलिया की समस्या से बचने के लिए आपको हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर से चेहरा साफ करना चाहिए. ये मॉइस्चराइजर स्किन के पोर्स बंद नहीं होने देते जिससे स्किन में नमी बनी रहती है. वहीं सोने से पहले स्किन केयर जरूर करें, ऐसा करने से स्किन में मौजूद गंदगी निकल जाती है. वहीं स्किन को रिपेयर और नई जैसी होने का समय मिलता है.
ऐसे फॉलो करें स्किन केयर रूटीन | Follow Your Skincare Routine Like This
सुबह का स्किन केयर
सुबह का स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के लिए चेहरे को हल्के फेशवॉश से साफ करें ताकि रातभर की ऑयल और गंदगी हट जाए. इसके बाद टोनर लगाएं, ऐसा करने से स्किन फ्रैश-फ्रैश नजर आएगी. इसके बाद हल्का मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं. इसके बाद सनस्क्रीन (SPF 30 या उससे ज्यादा) जरूर लगाएं ताकि सूरज की UV किरणों से स्किन बची रहें.अगर चाहें तो लिप बाम और हल्का सीरम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस रूटीन से स्किन दिनभर साफ, हेल्दी और फ्रेश बनी रहेगी.
रात का स्किन केयर
रात को स्किन केयर जरूर करें. क्योंकि रात का स्किन केयर आपकी स्किन को हेल्दी और स्मूद बनाने का काम करेगा. बता दें कि रात का स्किन केयर बहुत आसान तरीके से किया जा सकता है. सबसे पहले मेकअप साफ करें. चेहरे को फेसवॉश से जरूर धोएं. इसके बाद टोनर लगाएं ताकि स्किन फ्रेश रहे और पोर्स साफ हों. फिर हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं. अगर जरूरत हो तो सीरम भी लगा सकते हैं. स्किन केयर के साथ-साथ होंठों पर लिप बाम लगाना न भूलें. वहीं हफ्ते में कम से कम फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें. इस रूटीन से रातभर स्किन रिपेयर होती है और सुबह चेहरा साफ, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आता है.
यह भी पढ़ें: Summer Skin Care: सनस्क्रीन का काम करेंगे ये फल, इन तरह से करें इस्तेमाल
FAQs
सवाल: मिलिया से बचाव कैसे करें?
जवाब: हल्का फेसवॉश इस्तेमाल करें, ऑयली क्रीम से बचें, स्किन को साफ रखें और जरूरत पड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से इलाज कराएं.
सवाल: मिलिया होने के कारण क्या हैं?
जवाब: भारी क्रीम, ऑयली स्किन, धूल-मिट्टी और पोर्स बंद होने के कारण मिलिया हो सकते हैं.
सवाल: मिलिया क्या होता है?
जवाब: मिलिया छोटे सफेद या पीले दाने होते हैं जो त्वचा के नीचे बनते हैं, आमतौर पर चेहरे पर दिखते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

