होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: कोहली को हुई थी ये खतरनाक...

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कोहली को हुई थी ये खतरनाक बीमारी!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. खून की कमी पर आयुर्वेदिक इलाज ने दिखाया असर ICMR Study में बड़ा खुलासा.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. खून की कमी पर आयुर्वेदिक इलाज ने दिखाया असर ICMR Study में बड़ा खुलासा. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. विराट कोहली को हुई इंपोस्टर सिंड्रोम की शिकायत. क्या होती है ये समस्या इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. डॉक्टर्स हो रहे तनाव का शिकार इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे ICMR की बड़ी स्टडी रिपोर्ट के बारे में

ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने 20 मई को एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में देशभर के कई वैज्ञानिक, रिसर्चर्स. नीति निर्माता, रेगुलेटरी एक्सपर्ट्स और हेल्थ सेक्टर से जुड़े कई एक्सपर्ट्स शामिल हुए. इस कार्यक्रम का खास उद्देश्य था कि भारत में क्लीनिकल ट्रायल्स यानी दवाओं और इलाज से जुड़े सिस्टम को मजबूत करना. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में मजबूत क्लीनिकल रिसर्च सिस्टम, एथिकल गवर्नेंस और वैज्ञानिक प्रमाण आधारित इलाज की जरूरत है ताकि भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे विराट कोहली को कौन सी समस्या हुई?

एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक 70 से अधिक प्रतिशत तक लोग इस कंडिशन का शिकार हो रहे हैं. दरअसल कोहली का कहना है कि उनका इतना अच्छा करियर होने के बावजूद उन्हें शक होता था कि क्या वो इस सफलता के लायक है या नहीं. इस कंडिशन को कहा जाता है इंपोस्टर सिंड्रोम. इस कंडिशन में व्यक्ति अपने ही ऊपर शक करने लगता है. उन्हें लगता है कि वो ये डिजर्व नहीं करते. व्यक्ति को लगचा है कि उसे ये सफलता किसी की और की मदद से मिली है.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे डॉक्टर्स हो रहे तनाव का शिकार

लंबे समय तक काम करने, लगातार नाइट शिफ्ट करने से डॉक्टर्स को भी स्ट्रेस हो रहा है. हालांकि डॉक्टर्स खुलकर इसपर बात नहीं करते. अब इसे लेकर एक खास अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान का नाम है हौंसला रख अभियान. बीते कुछ समय में डॉक्टरों की हेल्थ के लिए भी एक चुनौती बन रही है. इस अभियान का खास मकसद होगा कि डॉक्टर्स खुलकर बात करें. हालांकि अगर डॉक्टर बीमार रहेंगे तो इसका असर सीधे तौर पर मरीजों की सेहत पर भी पड़ेगा. इसलिए इस खास अभियान की शुरुआत की गई है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: Cosmetic Treatment से खतरा!

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments