Not Getting Words While Typing: कई लोगों ने एक समस्या को महसूस किया होगा कि मैसेज लिखते-लिखते आसान से शब्दों को भूल जाना. ऐसा लगना कि हमें उसका मतलब तो पता है लेकिन हमें वो शब्द याद नहीं आ रहा. कई बार ऐसा भी होता है कि एक ही लाइन को लिखने के लिए हम बार-बार रुकते हैं, सोचते हैं फिर रुक जाते हैं. हालांकि एकाध बार अगर ऐसा हो तो ये बिल्कुल नॉर्मल है.
लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो चिंता की बात है. आपको ये समझना चाहिए कि आखिर ये क्यों हो रहा है. क्या कभी आपने ऐसा सोचा कि आखिर इस तरह की समस्या होती क्यों है? इसके पीछे का क्या कारण है. इसे समझना और इसकी जानकारी पाना बहुत जरूरी है. हाल ही में इसपर फ्रंटियर्स इन ह्यूमन न्यूरोसाइंस में एक रिपोर्ट भी पब्लिश हो चुकी है. इस रिपोर्ट में जारी हुआ कि आपके लिखने का तरीका, स्पीड यहां तक की शब्दों में बदलाव कभी-कभी आपके दिमाग की पावर पर भी असर डाल सकते हैं. इसलिए ये जानना और भी जरूरी हो जाता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है.
रिसर्च में क्या खुलासा हुआ?
पहले ये जान लेते हैं कि आखिर रिसर्च में क्या खुलासा हुआ, तो बता दें कि इस रिसर्च रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई कि इंसान के लिखने के तरीके से दिमाग की कमजोरी के शुरुआती लक्षण को पकड़ा जा सकता है. दरअसल इसके टेस्ट के लिए बुजुर्गों के लिखने की स्पीड, उनके रुक-रुककर लिखने के स्टाइल और शब्दों के इस्तेमाल को डिजिटली चेक किया गया है. जिसके बाद रिसर्च में ये सामने आया जिन लोगों के सोचने की पावर काफी कमजोर थी वो लिखते समय कई बार रुकते थे. यहां तक की उन्हें शब्दों को सिलेक्ट करने में कई बार परेशानी होती थी. हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता कि अगर शब्द भूल जाएं तो ये किसी बीमारी का संकेत है. क्योंकि कई मामलों में ऐसा तब भी होता है जब व्यक्ति अधिक स्ट्रेस में हो, नींद न पूरी हुई हो. ये भी बड़े कारण बन सकते हैं.
कब घबराने की जरूरत?
आप अगर कई बार ऐसे शब्दों को भूल जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं. क्योंकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब हो गया है. भागदौड़ के साथ अपने शरीर का ध्यान न रखना, स्ट्रेस अधिक लेना, नींद पूरी न होना. नतीजा हमारे माइंड पर इसका असर पड़ता है. माइंड प्रेशर फील करने लगता है. इसी रिजल्ट के तौर पर हम छोटी-छोटी चीजों को भूल जाते हैं. हालांकि घबराने की जरूरत तब अधिक होती है जब इसका अफेक्ट आपके डेली लाइफस्टाइल पर दिखने लगे. रोजमर्रा के कामकाज में आपको दिक्कत होने लगे. ऐसे मामलों में आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और उनसे चेकअप करवा लेना चाहिए.
इस दिक्कत होने का क्या है कारण?
अब जान लेते हैं कि आखिर किन कारणों से ये दिक्कत परेशान कर सकती है:
- अधिक स्ट्रेस लेना
- नींद न पूरी होना
- स्क्रीन टाइम बहुत अधिक होना
यह भी पढ़ें: बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं बिकेगी Pregabalin दवा! जानें क्यों सरकार ने Schedule H1 में शामिल करने का लिया फैसला?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

