होमWellnessHome Remediesऔषधीय गुणों से भरपूर ये पत्तियां, गर्मियों में किसी वरदान से कम...

औषधीय गुणों से भरपूर ये पत्तियां, गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं, जानें इनके अनगिनत फायदे

4 Home Remedies to Beat the Heat: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ये पत्तियां शरीर को ठंडा रखने में मदद करेंगी.

4 Home Remedies to Beat the Heat: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना मुश्किल हो जाता है. तपती-भीषण गर्मी में शरीर में ठंडक बनी रहे इसके लिए सभी नारियल पानी, नींबू-पानी का सेवन करते हैं. इसके अलावा अपनी डाइट में ऐसे फल-सब्जियों को शामिल करते हैं जिनसे शरीर हेल्दी रहे. लेकिन आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कुछ खास प्रकार के पत्ते शरीर को ठंडा रखने और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

दरअसल नेचर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिहाज से हेल्दी होते हैं. इनके सेवन से हमें किसी प्रकार के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते. इसलिए इनका सेवन फायदेमंद माना जाता है. वहीं भारतीय पंरपरा के अनुसार कुछ ऐसे पेड़-पौधों भी हैं जिनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. इन पेड़-पौधों की पत्तियों का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है. साथ ही ये शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं.

औषधीय गुणों से भरपूर ये पत्तियां

तुलसी के पत्ते

हर घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है. इसके होने के पीछे धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है, तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. लेकिन ये छोटा-सा पौधा सेहत को कई तरह से लाभ भी पहुंचाता है. इसमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण इसका सेवन लाभदायक माना जाता है. गर्मियों में तुलसी का सेवन करने से शरीर ठंडा बना रहता है. इसके अलावा इसका सेवन इम्यूनिटी भी बढ़ाता है. इसके अलावा तुलसी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है.

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियां गर्मियों में बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती है. इसके अलावा ये खून को साफ करने में भी मदद करती हैं. नीम के सेवन से शरीर गर्मियों में होने वाले स्किन समस्याओं से बचा रहता है. नीम की पत्तियों का सेवन या इसका पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है और पाचन भी बेहतर होता है.

पुदीने के पत्ते

पुदीने की पत्तियों का सेवन लाभदायक माना जाता है. ये शरीर को ठंडक देने और पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है. इसके अलावा इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गर्मियों में होने वाले स्ट्रेस, सिरदर्द, बेचैनी और घबराहट में आराम देता है. पुदीने की पत्ते औषधि के रूप से भी जानी जाती है. इसमें विटामिन ए, आयरन, फोलेट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण ये पेट को सही बनाए रखने में मदद करता है. इनके सेवन से गर्मियों के दिनों में शरीर हाइड्रेट रहता है और ताजगी महसूस होती है.

करी पत्ते

करी पत्ते, इसका नाम तो आपने खूब सुना होगा. वैसे तो ये करी बनाने में इस्तेमाल की जाती है. लेकिन गर्मियों में इसका सेवन आपको राहत पहुंचाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. इसके अलावा ये खून को साफ करने का काम भी करता है. गर्मियों में ये शरीर को हल्का और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा करी पत्ता में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Summer Skin Care: स्किन पर निकल आए सफेद-पीले रंग के दाने, फॉलो करें ये टिप्स

FAQs

सवाल: इन पत्तियों का सेवन कैसे करना चाहिए?

जवाब: इन्हें चाय, पानी, चटनी या सीधे धोकर सीमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए.

सवाल: इन पत्तियों के सेवन से क्या फायदे होते हैं?

जवाब: ये पत्तियां शरीर को ठंडक देती हैं, इम्युनिटी बढ़ाती हैं, पाचन सुधारती हैं और त्वचा को स्वस्थ रखती हैं.

सवाल: गर्मियों में कौन-कौन से पेड़ों की पत्तियां खाई जा सकती हैं?

जवाब: गर्मियों में तुलसी, नीम, पुदीना और करी पत्ते की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments