Ayurvedic Treatment For Skin Care: स्किन पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए कुछ आयुर्वेद नुस्खे अपना सकते हैं. फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से खुलकर बात की है. आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य (प्रो.) पी. के. प्रजापति, निदेशक AIIA Delhi ने बताया कि आंवला, कच्ची हल्दी, नीम, दालचीनी, अश्वगंधा, शतावरी और शिलाजीत जैसे तत्व शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने के साथ-साथ स्किन में ग्लाो लाने में भी मदद करते हैं.
एक्सपर्ट ने आंवाल, कच्ची हल्दी, नीम की पत्तियों और शिलाजीत के कई अनगिनत फायदे बताए हैं. बता दें कि इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं. इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि सही मात्रा और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार इन आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से हेल्दी रखा जा सकता है.
यह भी देखें: गर्मी में इन मसालों के सेवन से बचें, नहीं हो जाएगा कैंसर! देखें Podcast

