Cancer Prevention Tips: बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ता तनाव इसकी वजह से बड़ी-बड़ी बीमारियां हो रही है. कैंसर भी इन्हीं में से एक है. कैंसर पर कई तरह के सवालों को लेकर फिट रहे इंडिया ने Sharda Care – Health-city के Senior Consultant और H.O.D (Radiation Oncology) डॉ. अनिल ठकवानी ने विस्तार से बात की है. जिन्होंने कैंसर को लेकर सरल शब्दों में समझाया है.
कई लोगों को लगता है कि कैंसर तभी हो सकता है जब शरीर में असामान्य बदलाव दिखाई देते हैं. लेकिन डॉ. अनिल ठकवानी के अनुसार, खाने का तरीका और कुकिंग स्टाइल भी कैंसर के खतरे को प्रभावित कर सकता है. कई लोगों को बहुत ज्यादा जला हुआ खाना, प्रोसेस्ड फूड और तेल में बार-बार तला गया भोजन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कैसे खाने का तरीका और कुंकिग स्टाइल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को जन्म देते हैं? इस पर डॉक्टर ने आसान और सरल शब्दों में बताया है.
डॉक्टर के अनुसार HPV Vaccine और Hepatitis-B Vaccine जैसी कुछ खास प्रकार की वैक्सीन भी कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं. इसलिए जागरूकता और समय पर बचाव बेहद जरूरी है.
यह भी देखें: दिल की धड़कन हार्ट वॉल्व डिजीज का देती संकेत, एक्सपर्ट ने बताया कब कराएं जांच?

