Heart Valve Disease: बदलते समय में दिल की बीमारियां ज्यादा देखने को मिल रही है. अचानक कभी भी किसी के दिल का धड़कना बंद हो जाता है. ऐसे में फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बात की हैं, जिसमें उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए हैं.
एक्सपर्ट का क्या है कहना?
आजकल कई लोग अचानक दिल की धड़कन तेज होना, सांस फूलना, सीने में घबराहट और लगातार थकान जैसी समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार ये लक्षण गंभीर Heart Valve Disease का संकेत हो सकते हैं. ऐसे में किन उपायो को अपनाया जाना चाहिए? इसको लेकर एक्सपर्ट ने कई सुझाव भी दिए
कब करानी चाहिए डॉक्टर से जांच?
दिल की बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए. वहीं जो लोग हाई बीपी का शिकार हैं उन्हें हार्ट वॉल्व डिजीज का चेकअप जरूर कराना चाहिए. इसके अलावा सांस फूलना, सीने में दर्द, कमजोरी, चक्कर आना और पैरों में जैसे लक्षणों को भी नहीं भूलना चाहिए. डॉक्टर से तुरंत संपर्क कराना चाहिए.
यह भी देखें: क्या आप गैस, एसिड की समस्या से परेशान हैं? एक्सपर्ट से जानिए आयुर्वेदिक उपाय

