होमDietNautapa 2026: भीषण गर्मी और लू से बचाएंगी ये 3 देसी ड्रिंक्स,...

Nautapa 2026: भीषण गर्मी और लू से बचाएंगी ये 3 देसी ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा और हाइड्रेट

Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हुए नौतपा के दौरान देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. ऐसे में सत्तू, बेल शरबत और आम पन्ना जैसी देसी ड्रिंक्स शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाने में मदद कर सकती हैं.

Nautapa 2026: आज यानी 25 मई से 2 जून तक नौतपा चलने वाला है. आज से नौ दिन भीषण गर्मी से लोगों का हाल और भी बेहाल होगा. ऐसी गर्मी से बचने के लिए बाहर की ड्रिंक्स के बचाए अपने घर में बनाई ड्रिंक्स बनाए. जिससे पेट ठंडा रहेगा, और हाइड्रेशन में भी काफी मदद मिलेगी. दरअसल नौतपा के दौरान कुछ हिस्से में हद से अधिक गर्मी पड़ती है.

यही वजह है कि आपको इस मौसम में अपना अधिक ख्याल रखना चाहिए. बात करें कि आखिर किन इलाकों में इसका अधिक असर रहेगा तो इसमें गुजरात, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा से गुजरती है. जानकारी के मुताबिक इन राज्यों में मौसम गर्म रहने वाला है. इसलिए इस मौसम में आप लिक्विड जरूर पिएं. आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपनी डाइट में वो कौन सी लिक्विड शामिल हैं जिन्हें आप जोड़ सकते हैं.

गर्मियों में ठंडक पाने के 3 ड्रिंक और उनके फायदें.
Ai Generated Image Source Chat Gpt

सत्तू से बनी ड्रिंक

आज भी भारत के कई गांव के इलाकों में लोग सत्तू का पानी पीते हैं. क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. इतना ही नहीं इसमें कई तरह के तत्व होते हैं. ऐसे में आप इस भीषण गर्मी में और उससे बचने के लिए सत्तू से तैयार की गई ड्रिंक को पी सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए एक गिलास पानी लें. उसमें डालें दो चम्मच सत्तू. फिर काला नमक स्वाद अनुसार. नीबूं का रस. भुना हुआ जीरा. इस तरह तैयार हो जाएगी सत्तू ड्रिंक.

बेल का शरबत

गर्मी के मौसम में कई लोग आपको बेल का शरबत पीने की सलाह देंगे. इसका कारण है कि ये शरीर को ठंडा रखने में हमारी मदद करता है. इसे कैसे तैयार करें? इसका जवाब है पहले बेल को अच्छे से छील लें. फिर उसमें पानी डालें और अच्छे से मैश कर लें. इसे छाने और थोड़ा सा शुगर पाउडर डाल दें. अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें ताकि आप कूल-कूल महसूस करें. इस तरह बेल का शरबत तैयार.

गर्मी में सबसे पॉपुलर है ये ड्रिंक

चिलचिलाती हुई गर्मी से बचने के लिए सबसे पॉपुलर ड्रिंक है आम पन्ना. इसे पीने से लू से बचा जा सकता है. शरीर को नैचुरली ठंडक मिलती है. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. सबसे बड़ी खासियत तो इसकी ये होती है कि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो गर्मी में इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. स्किन के लिए भी बेहद जरूरी होता है.

इसे बनाने के लिए आप कच्चा आम, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर, पुदीना और ठंडा पानी रखें. इसके बाद कच्चे आम को उबालकर इसका गूदा निकाल लें. इसमें चीनी मिलाएं, जीरा और काला नमक अच्छे से मिला लें. फिर ठंडा पानी डालें और पुदीना डालें. उसे अच्छे से मिक्स करें. इस तरह ये तैयार हो जाएगी ये शानदार ड्रिंक.

यह भी पढ़ें: हेल्दी डाइट से रुकेगा हार्ट ब्लॉकेज का खतरा, एक्सपर्ट से जानें, शामिल करें ये फूड्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments