Healthy Diet For Heart: दिल की सेहत के लिए डाइट में हेल्दी फूड होना जरूरी है. डाइट में शामिल हर खाना शरीर और दिल की सेहत में अहम योगदान देता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि खराब डाइट आपके दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. अनहेल्दी खाना और खराब डाइट फॉलो करन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, अनहेल्दी फैट और धमनियों में सूजन का कारण बनता है. जिससे दिल की सेहत पर खासा असर देखने को मिलता है.
एक्सपर्ट कहते हैं कि खराब डाइट सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ाती, बल्कि ‘साइलेंट किलर’ ब्लॉकेज का कारण भी बनती है. वहीं हेल्दी डाइट दिल के ब्लॉकेज को होने से बचा सकती हैं और अपकी दिल की सेहत को हेल्दी रखने में मदद करेगी.
धीरे धीरे पैर पसारता ब्लॉकेज
धमनियों में ब्लॉकेज कोई अचानक होने वाली समस्या नहीं है. बल्कि ये आपके हर दिन के खाने-पीने और लाइफस्टाइल से जुड़ा है. बता दें कि हार्ट ब्लॉकेज के कारण दुनिया भर में हर साल लगभग 2.05 करोड़ (20.5 मिलियन) लोगों की मृत्यु कार्डियोवैस्कुलर (हृदय) रोगों से होती है. यह आंकड़ा विश्व स्तर पर दिल के दौरे और संबंधित गंभीर बीमारियों से होने वाली मौतों को दर्शाता है.
धमनी ब्लॉकेज होने से क्या होता है?
धमनी (Artery) ब्लॉकेज होने का मतलब है रक्त वाहि,ब्लड वेसेल्स में वसा (कोलेस्ट्रॉल) और प्लाक का जमा होना, जिससे शरीर के अन्य अंगों तक रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है. इसके कारण सीने में दर्द (एंजाइना), सांस फूलना, दिल का दौरा (हार्ट अटैक), और दिमाग में ब्लॉकेज होने पर लकवा (स्ट्रोक) जैसी गंभीर जानलेवा स्थितियां पैदा हो जाती हैं.
हेल्दी डाइट से रूकेगा ब्लॉकेज का खतरा
ओट्स और साबुत अनाज
ओट्स, ब्राउन राइस और गेहूं जैसे साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो खराब LDL कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है. ये फाइबर धमनियों में एक्सट्रा फैट जमने से रोकते हैं. जिससे सही मात्रा में दिल तक ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है. रोजाना सेवन से हार्ट ब्लॉकेज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है.
फल और हरी सब्जियां
सेब, अनार, संतरा, पालक और ब्रोकोली जैसे फल-सब्जियों में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर में सूजन कम करके हार्ट ब्लॉकेज के खतरे को होने से रोकते हैं. वहीं इनमें पाए जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है, जिससे ब्लॉकेज का खतरा नहीं होता.
मेवे और बीज
बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स में हेल्दी फैट, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं. ये खराब कोलेस्ट्रॉल घटाकर अच्छे HDL को बढ़ाने में मदद करते हैं. रोजाना और सीमित मात्रा में सेवन धमनियों को हेल्दी रखता है, सूजन कम करता है और हार्ट अटैक से बचाता है.
फैटी फिश
सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. साथ ही इनमें हेल्दी फैट होता है, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा कम होता है. फैटी फिश ट्राइग्लिसराइड कम करने, सूजन घटाने और दिल की धड़कन को बैलेंस रखने में मदद करते हैं. हफ्ते में कम से कम दो बार इनके सेवन से धमनियों में ब्लॉकेज बनने का खतरा कम होता है और दिल लंबे समय तक हेल्दी बना रहात है.
दालें और बीन्स
राजमा, चना, मसूर और अन्य दालें प्रोटीन और फाइबर का बेस्ट स्रोर्स हैं. इनमें हेल्दी फैट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा इनके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा-भरा रहता है. ऐसे में अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग नहीं होती. इनके सेवन से हार्ट ब्लॉकेज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है.
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. यह खराब LDL कोलेस्ट्रॉल कम करके, अच्छे HDL को बढ़ाने में मदद करते हैं. लेकिन सीमित मात्रा में इसका प्रयोग करना चाहिए. वहीं इसके उपयोग से धमनियां हेल्दी बनी रहती है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम होता है.
लहसुन
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है. ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और धमनियों में सूजन कम करने में मदद करता है. रोजाना सेवन करने से दिल हेल्दी बना रहता है और ब्लॉकेज होने का खतरा कम होता है.
ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल की धमनियों को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. ये तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल और सूजन कम करने में भी मदद करते हैं. रोजाना लेकिन सीमित मात्रा में ग्रीन टी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: तेल-घी और ज्यादा मीठा बना सकता है याददाश्त कमजोर! स्टडी में दिमाग को लेकर बड़ा खुलासा
FAQs
सवाल: जंक फूड हार्ट हेल्थ को कैसे नुकसान पहुंचाता है?
जवाब: जंक फूड में अधिक तेल, नमक और शुगर होती है, जो मोटापा, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर दिल की बीमारियों का कारण बन सकती है.
सवाल: कौन-से फूड्स हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं?
जवाब: फल, हरी सब्जियां, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, दालें और ओमेगा-3 से भरपूर मछली हार्ट के लिए लाभदायक मानी जाती हैं.
सवाल:हार्ट हेल्थ के लिए सही भोजन क्यों जरूरी है?
जवाब: सही भोजन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. पौष्टिक आहार कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

