होमHealth Newsअफ्रीका में Ebola का कहर, भारत ने भेजी मेडिकल मदद; WHO ने...

अफ्रीका में Ebola का कहर, भारत ने भेजी मेडिकल मदद; WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी

Ebola Virus India Helps Africa: अफ्रीका में तेजी से फैल रहे Ebola वायरस को लेकर WHO ने हाई अलर्ट जारी किया है. भारत ने भी कांगो और प्रभावित देशों की मदद के लिए मेडिकल सामग्री और सुरक्षा किट भेजकर सहयोग का भरोसा दिया है.

Ebola Virus India Helps Africa: अफ्रिका में तेजी से इबोला वायरस फैलता जा रहा है. जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है. कई देशों को कड़ी निगरानी रखने की सलाह भी दी गई है. इस बीच भारत ने अफ्रिका को मेडिकल सामग्री और सुरक्षा किट की पहली खेप रविवार को भेजी है. इसपर केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान भी सामने आया है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि WHO ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में फैल रहे इबोला वायरल को बेहद खतरा बताया है. जिसे देखते हुए भारत ने अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए त्वरित हेल्थ सामग्री और सुरक्षा किट की पहली खेप भेज दी है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी है. आइए जानते हैं कि क्या कहा.

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री ने जानकारी दी कि रविवार को अफ्रीका को तत्काल मेडिकल सामग्री और सुरक्षा किट की पहली खेप भारत की ओर से भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि इबोला से जुड़ी उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने में अफ्रीका का सहयोग करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

वेरी हाई कैटेगरी में किया शामिल

उधर WHO ने इस वायरस को बेहद खतरनाक बताया है. जानकारी के मुताबिक संगठन ने इसे हाई से वेरी हाई कैटरगी में शामिल कर दिया है. हालांकि वैश्विक स्तर पर फिलहाल इसका खतरा कम है. लेकिन इसके प्रकोप को देखते हुए WHO ने पड़ोसी देश युगांडा में भी मामलों की पुष्टि के इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है. इस मामले पर संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने जानकारी दी और कहा कि अब तक DRCC में 82 मामले सामने आए और इनमें 7 लोगों के मरने की भी पुष्टि हो चुकी है. इतना ही नहीं 750 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं 177 संदिग्ध मौत भी दर्ज की जा चुकी हैं.

भारत ने नागरिकों को दी सलाह

वहीं भारत सरकार ने रविवार को मदद भेजने के साथ-साथ वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को ये सलाह भी दी है कि वर्तमान में कांगों-युगांडा और दक्षिण सूडान में रह रहे लोग या फिर वहां यात्रा पर जा हे लोग वहां के स्थानीय स्वास्थ्य एजेंसियों की ओर से दी जा रही सलाह का बेहद सख्ती से पालन करें. साथ ही खास एहतियात भी बरतें.

यह भी पढ़ें: दिनभर फोन चेक करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा ये खतरनाक संकेत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments